फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer hariharan son karan hariharan ready for debut in film

साउथ में बतौर हीरो डेब्यू करेंगे हरिहरन के बेटे करण, अपने बूते नया राग गढ़ने की कोशिश

Mon, 26 Aug 2019 08:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
singer hariharan son karan hariharan ready for debut in film
karan hariharan - फोटो : social media
मशहूर गायक और संगीतकार हरिहरन के बेटे करण भी हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता एक दिन बड़ा सितारा बनने का ख्वाब देख रहे हैं। अमेरिका से एक्टिंग की पढ़ाई कर लौटे करण तीन साल पहले एक फिल्म में काम भी कर चुके हैं। अब मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेकर वह बतौर हीरो जल्द ही अपना डेब्यू करने वाले हैं।
विज्ञापन


करण ने मनोरंजन जगत में शुरुआत तो गायक के तौर पर ही की फिर अभिनय की तरफ कैसे झुकाव हुआ? ये पूछे जाने पर वह कहते हैं, ‘मैंने 16 साल की उम्र तक पापा के साथ स्टेज परफॉर्मेंसेज दी हैं। फिर स्कूल में थिएटर किया तो वहीं से मन में अभिनय की ख्वाहिश जागी। स्टेज पर होना एक अनोखा एहसास था जो शायद गाते वक्त नहीं मिलता था। मैंने पिताजी को बताया कि मैं एक अभिनेता बनना चाहता हूं तो वह बहुत खुश हुए हालांकि मां को थोड़ा डर लगा कि कहीं मैं पढ़ाई बीच में ही न छोड़ दूं।’ 
विज्ञापन

करण बतौर हीरो साउथ के सिनेमा से शुरुआत करने जा रहे हैं, लेकिन उनका दिल हिंदी सिनेमा के लिए ही धड़कता है। वह कहते हैं, ‘नसीरुद्दीन शाह मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता है उनके बाद अक्षय कुमार और परेश रावल से भी बहुत प्रेरणा मिलती हैं। हॉलीवुड के कलाकारों में अल पचीनो और मार्लन ब्रैंडो का सिनेमा मैंने खूब देखा है। मैं भी इन अभिनेताओं जैसी प्रतिभा अपने अंदर लाना चाहता हूं।’

करण हरिहरन 15 साल के थे तो लोगों ने उनके ऑटोग्राफ तक लेने शुरू कर दिए थे लेकिन गायकी में उनका मन नहीं रमा। तब से वह लगातार ऑडीशन दे रहे हैं और बिना अपने पिता के नाम का इस्तेमाल किए अभिनय में अपनी पारी जमाने की कोशिश कर रहे हैं। घर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से भी हीरो बनने का फिलहाल उनका इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed