फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singapore police says Investigations into singer and songwriter Zubeen Garg death may take 3 months or more

न्यायिक हिरासत में भेजे गए जुबीन गर्ग की मौत मामले के दो आरोपी, जांच में लग सकता है तीन महीन से अधिक वक्त

Fri, 17 Oct 2025 02:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Oct 2025 02:43 PM IST
सार

Zubeen Garg Death Case: दिवंगत सिंगर और सॉन्गराइटर जुबीन गर्ग की मौत मामले में जांच जारी है। इस मामले में दो कथित आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके अलावा सिंगापुर पुलिस ने भी जांच को लेकर टिप्पणी की है।  

विज्ञापन
Singapore police says Investigations into singer and songwriter Zubeen Garg death may take 3 months or more
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

लोकप्रिय असमिया सिंगर जुबीन गर्ग के मौत मामले में दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सिंगर के दो बैंड सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को पिछले महीने सिंगापुर में हुई गायक की मौत के सिलसिले में 14 दिनों की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


सिंगापुर पुलिस ने की टिप्पणी
इसके अलावा दिवंगत सिंगर की मौत के मामले की जांच को लेकर सिंगापुर पुलिस ने शुक्रवार को टिप्पणी करते हुए कहा कि मौत की जांच में तीन महीने का समय लग सकता है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए जांच के निष्कर्ष राज्य कोरोनर को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 

अब तक सात लोग गिरफ्तार
गोस्वामी और महंत दोनों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा कई दिनों की पूछताछ के बाद 3 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में 01 अक्तूबर से अब तक एसआईटी द्वारा कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गई थी।

सिंगापुर पुलिस ने क्या कहा?
सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गर्ग की मौत की जांच में लगभग तीन महीने और लग सकते हैं। बयान में कहा गया है कि एसपीएफ की जांच पूरी होने पर निष्कर्ष सिंगापुर में राज्य कोरोनर को सौंपे जाएंगे, जो यह तय करेंगे कि कोरोनर जांच (सीआई) की जानी चाहिए या नहीं। कोरोनर जांच एक न्यायिक अधिकारी द्वारा मृत्यु के कारण और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए की जाने वाली एक तथ्य-खोज प्रक्रिया है, जिसके निष्कर्ष समाप्त होने पर सार्वजनिक किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed