{"_id":"8851c865d1c74638cf18a1efa84c19af","slug":"sidharth-melhotra-with-karan-johar-in-nigh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को किसके साथ थे सिद्घार्थ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आधी रात को किसके साथ थे सिद्घार्थ
व्यूरो/अमर उजाला मुंबई
Updated Sun, 29 Jun 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
सिद्घार्थ मेल्होत्रा की जितनी चर्चा उनकी फिल्मों की हो रही है उतनी ही चर्चा उनकी निजी जिंदगी की भी हो रही है।
विज्ञापन
ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जितना गॉसिप की दुनिया से खुद को अलग करने की कोशिश करते हैं, उतना ही उसमें फंसते जाते हैं। लंबे समय से चर्चा है कि आखिर सिद्धार्थ और उन्हें फिल्मों में ब्रेक देने वाले करन जौहर के बीच कैसी दोस्ती है? ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद से दोनों काफी करीब बताए जाते हैं।
यह भी कहा जाता है कि करन से दोस्ती की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में सिद्धार्थ का असर बढ़ रहा है। करन सिद्धार्थ पर मेहरबान हैं और अपने फिल्मी सर्किल में उनकी दोस्ती का दायरा बढ़ा रहे हैं। भले ही सिद्धार्थ इसका खंडन करते हैं कि यह सारी बातें गलत हैं।
विज्ञापन
परंतु दोनों की नजदीकी दोस्ती फिर से पिछले दिनों देखी गई, जब रात को डेढ़ बजे सिद्धार्थ करन के घर पर पहुंचे! असल में सिद्धार्थ करन को कहीं साथ ले जाने के लिए आए थे। सूत्रों के अनुसार दोनों थोड़ी देर बाद कार में बैठे और निकल गए। अब दोनों कहां गए, यह किसी को नहीं मालूम। जानकार आश्चर्य कर रहे हैं क्या इस घटना के बाद भी सिद्धार्थ कहेंगे कि उनको करन की दोस्ती का फायदा नहीं मिल रहा?
विज्ञापन