फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth malhotra wishes kiara advani on her birthday share beautiful photo of game changer actress

Kiara Advani: कियारा के जन्मदिन पर पति सिद्धार्थ ने बरसाया प्यार, तस्वीर साझा कर कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 31 Jul 2024 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 Jul 2024 04:46 PM IST
सार

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिनेत्री को खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी पत्नी के लिए दिल छू लेने वाली बात कही है।
 

विज्ञापन
Sidharth malhotra wishes kiara advani on her birthday share beautiful photo of game changer actress
कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra

विस्तार

कियारा आडवाणी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए प्यार बरसाया है।
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान ने बेटे जुनैद के साथ 'महाराज' की सफलता का मनाया जश्न, चर्चा में आई अनदेखी तस्वीर
विज्ञापन


सिद्धार्थ ने साझा की तस्वीर
सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बुधवार (31 जुलाई)  को कियारा की प्यारी तस्वीर साझा की। साथ ही, उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। सिद्धार्थ ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं लव, तस्वीर सब कुछ कह देती है। आप सबसे दयालु हो जिसे मैं जानता हूं। यहां एक साथ कई और यादें भी हैं।" इस तस्वीर में कियारा सफेद रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। फोटो में उनके आसपास काफी सारे गुब्बारे और 'वी लव यू' लिखा नजर आ रहा है। प्यारी सी मुस्कान के साथ कियारा को पोज देते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने उत्तरी अमेरिका में रचा इतिहास, अब तक छाप डाले इतने नोट

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)




लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आने आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, "सबसे भाग्यशाली महिला।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे खुशी है कि कियारा की जिंदगी में आप जैसा लाइफ पार्टनर है।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट बॉक्स में उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 
Beta: 'बेटा' के लिए पहली पसंद नहीं थीं माधुरी दीक्षित? इस सुपरस्टार अभिनेत्री ने ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर

इस फिल्म में दिखेंगी कियारा
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही साउथ की फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। राम चरण अभिनीत इस फिल्म में कियारा अहम भूमका में नजर आएंगी। उनके जन्मदिन पर निर्माताओं ने अभिनेत्री से जुड़ा एक पोस्टर भी साझा किया है।
Mahesh Babu: 23 साल बाद फिर से रिलीज होगी महेश बाबू की फिल्म 'मुरारी', जानिए कब से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed