शादीशुदा करीना पर एक कुंवारे हीरो की नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह ऐसी बात है जो किसी अच्छी लगे या न लगे, सैफ अली खान को जरूर बहुत खराब लगेगी। नए नवेले ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की रंगीन मिजाजी के किस्से उनकी फिल्मों से ज्यादा चर्चाओं में रहे हैं। कई हीरोइनों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। लेकिन अब उन्होंने एक टीवी शो में ऐसी बात कह दी है जो सैफ के कानों तक पहुंचेगी तो वह जरूर सिद्धार्थ के कान खींचना चाहेंगे।
करीना के साथ जाउंगा डेट पर
असल में एक टीवी शो में सिद्धार्थ से जब पूछा गया कि वह कौन सी हॉट ऐक्ट्रेस के साथ डेट पर जाना चाहेंगे तो ‘एक विलेन’ के हीरो ने कहा कि करीना कपूर खान। उन्होंने कहा कि करीना की पर्सनैलिटी इतनी शानदार है कि कोई भी उनकी तरफ आकर्षित होगा। अब करीना की यह तारीफ सिर्फ कहने के लिए है या फिर सिद्धार्थ के दिल में सचमुच कुछ है, यह तो वही बता सकते हैं। परंतु इतना जरूर है कि इस वक्त सैफ के दिल में गुस्सा उबल रहा होगा।
जुड़ा था श्रद्घा कपूर के साथ नाम
सिद्वार्थ मेल्होत्रा का नाम उनकी पिछली फिल्म एक विलेन की अभिनेत्री श्रद्घा कपूर के साथ जोड़ा गया। श्रद्घा कपूर के साथ उनके रोमांस की खूब चर्चा हुई। इसके पहले हंसी तो फंसी फिल्म की नायिका परिणिती चोपड़ा के साथ सिद्घार्थ का नाम जोड़ा गया। हालांकि दोनों ही तरफ से इस अफेयर का खंडन आ गया था। तो ऐसी इमेज वाले सिद्घार्थ का करीना कपूर के बारे में ऐसा सोचना सैफ को वाकई चिंता में डाल देगा।