फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sidharth Malhotra kiara advani wedding actress lehenga designs by manish Malhotra marriage announcement soon

Kiara-Sidharth: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां तेज! मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दुल्हन बनेंगी अभिनेत्री

Wed, 01 Feb 2023 03:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 01 Feb 2023 03:03 PM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें हर ओर छाई हुई हैं। कपल के 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, अब कियारा और सिद्धार्थ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद इन खबरों को हवा मिल गई है।  
 

विज्ञापन
sidharth Malhotra kiara advani wedding actress lehenga designs by manish Malhotra  marriage announcement soon
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों 'शेरशाह' फिल्म में साथ नजर आए थे और अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब दोनों की शादी की खबरों ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। बताया जा रहा है सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच कियारा और सिद्धार्थ का वीडियो वायरल हो रहा, जिसके बाद शादी की बातों ने जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, कियारा आडवाणी को मंगलवार देर रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया। दोनों साथ में निकलते हैं और फिर अलग-अलग गाड़ियों में बैठकर चले जाते हैं। कियारा और मनीष को साथ देखने के बाद से ही शादी की खबरों को हवा मिल गई है। लोगों को मानना है कि कियारा अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का लहंगा ही पहनने वाली हैं। हालांकि इस मामले पर न तो कियारा ने कुछ कहा है और न ही मनीष ने।
विज्ञापन

Urofi Javed: इंसान की चमड़ी से बनेगी उर्फी की अगली ड्रेस? बोलीं- किसी को मारकर उसकी...

विज्ञापन
विज्ञापन






View this post on Instagram








 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)



वहीं, दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने होमटाउन दिल्ली पहुंच चुके हैं। सिद्धार्थ को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। दिल्ली से सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ जैसलमेर के लिए रवाना होंगे। हालांकि कपल की शादी की खबरों पर अभी किसी ने भी मुहर नहीं लगाई है।
The Romantics: 'द रोमांटिक्स' का ट्रेलर जारी, पहली बार पिता को कैमरे पर सलाम करते नजर आएंगे आदित्य चोपड़ा

Wedding bells for our Sid 🔔🫶#SidharthMalhotrapic.twitter.com/IU0LLQQdpN

— SID KI FAN 🦋 (@Oscars_Daddy) January 31, 2023



वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' हाल ही ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए हैं। वहीं, कियारा आडवाणी 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई दी थीं। यह फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी और अब वह कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्य प्रेम की कथा' में नजर आएंगी।
Alia Bhatt: बेटी के जन्म के बाद आलिया भट्ट के करियर पर लगेगा ब्रेक? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed