फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra is going to play a cop in Shabina Khan Rowdy Rathore 2 film as per media reports

Rowdy Rathore 2: अक्षय कुमार के हाथ से निकली राउडी राठौर 2? इस अभिनेता को फिल्म के लिए किया गया साइन

Tue, 11 Apr 2023 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Apr 2023 01:41 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं और कई फिल्मों के सीक्वल पर बात चल रही है। अब हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'राउडी राठौर' का सीक्वल बनने की तैयारी चल रही है और इस सीक्वल में लगातार सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra is going to play a cop in Shabina Khan Rowdy Rathore 2 film as per media reports
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता की शादी बॉलीवुड की लोकप्रिय शादियों का हिस्सा रही थीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं और कई फिल्मों के सीक्वल पर बात चल रही है। अब हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'राउडी राठौर' का सीक्वल बनने की तैयारी चल रही है और इस सीक्वल में लगातार सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आ रहा है। 

विज्ञापन

राउडी राठौर 2 में सिद्धार्थ का नाम आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  फिल्म 'राउडी राठौर 2' में सिद्धार्थ को पुलिस कॉप की भूमिका में लाने की प्लानिंग हो रही है। बता दें कि इससे पहले  'राउडी राठौर' साल 2012 में आई थी और इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। एक सूत्र के हवाले से यह खुलासा किया है कि फिल्ममेकर शबीना खान कुछ समय से फिल्म 'राउडी राठौर 2' को बनाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन इस फिल्म में अक्षय की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेने की बात चल रही है। 

विज्ञापन


Salman Khan: पुलिस के हत्थे चढ़ा भाईजान को धमकी देने वाला शख्स, कॉल कर कहा था- 30 तारीख को मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 शबीना खान और संजय लीला भंसाली करेंगे फिल्म का निर्माण

 यही नहीं,  शबीना खान अपने प्लान को अब लॉक कर चुकी हैं और इस फिल्म के लिए एक पुलिस कॉप के रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा से बात कर रही हैं। खबर आ रही है कि सिद्धार्थ ने भी फिल्म में अपनी दिलचस्पी दिखाई है और इस रोल के लिए हामी भरी है। हालांकि, अभी सिद्धार्थ के रोल को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि इस फिल्म का निर्माण शबीना खान और संजय लीला भंसाली करेंगे और उम्मीद है कि अगले दो महीनों में फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। 


Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह की बहन को रास नहीं आया रिया का कमबैक, गालियों का इस्तेमाल कर खूब सुनाई खरीखोटी

 

दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

 आपको बता दें कि साल 2012 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘राउडी राठौर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2006 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'विक्रमर्कुडु' की आधिकारिक रीमेक थी। अब दर्शक इस फिल्म के अगले सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed