फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra celebrate their First Holi with Kiara Advani shares pic and says first Holi with Mrs

Kiara-Sidharth: शादी के बाद सिड-कियारा ने मनाई पहली होली, तस्वीर साझा कर कहा- पहली होली मिसेज के साथ

Tue, 07 Mar 2023 05:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Mar 2023 05:55 PM IST
सार

फिल्मी जगत के सबसे पॉपुलर कपल सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी पहली होली एक साथ मनाई है। शादी के बाद दोनों की यह पहली होली थी, जो इस कपल ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra celebrate their First Holi with Kiara Advani shares pic and says first Holi with Mrs
कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड जगत के सबसे लोकप्रिय कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। फैंस सिड और कियारा को एक-साथ देखकर काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं। अब हाल ही में, होली के त्योहार पर सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और कियारा की तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
 

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी पहली होली एक साथ मनाई
फिल्मी जगत के सबसे पॉपुलर कपल सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी पहली होली एक साथ मनाई है। शादी के बाद दोनों की यह पहली होली थी, जो इस कपल ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की है। हाल ही में, सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होली की तस्वीर को फैंस संग साझा किया है। इस तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ रंगों में सराबोर हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)यूजर्स ने बरसाया खूब प्यार
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, ‘पहली होली मिसेज के साथ।’ सिद्धार्थ की इन तस्वीरों पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितनी प्यारी जोड़ी लग रही है। भगवान किसी की नजर ना लगाएं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सिड और कियारा की जोड़ी एक साथ कितनी अच्छी लग रही है।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इनकी होली कितनी साफ होती है। इसी के साथ कपल के फैंस ने उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दी है।’

 

अवॉर्ड शो में आए थे नजर
आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ सात फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद उन्होंने 12 फरवरी को अपने करीबी दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। कुछ समय पहले ही दोनों मुंबई में एक अवॉर्ड शो में साथ नजर आए, जहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed