फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Siddharth Rumoured boyfriend Aditi Rao Hydari breaks silence on quitting twitter said I was only one speaking

Siddharth: ट्विटर छोड़ने पर सिद्धार्थ ने तोड़ी चुप्पी, अभिनेता ने बताया आखिर क्यों प्लेटफॉर्म को कहा अलविदा

Mon, 05 Jun 2023 06:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 05 Jun 2023 06:46 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति और मुखर व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले सिद्धार्थ ने हाल ही में इससे खुद को दूर करने के अपने कारणों पर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Siddharth Rumoured boyfriend Aditi Rao Hydari breaks silence on quitting twitter said I was only one speaking
सिद्धार्थ - फोटो : social media

विस्तार

साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक काम करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ अपने बेबाक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। सार्वजनिक रूप से अपनी राय रखने के लिए उन्होंने अक्सर सुर्खियां बटोरी हैं। इसके साथ ही वह अदिति राव हैदरी के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर भी लगातार चर्चा में बने रहते हैं। अपनी बात मुखरता से रखने वाले सिद्धार्थ ने हालांकि, 2022 की शुरुआत में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को छोड़ने का निर्णय लिया था। सिद्धार्थ के इस निर्णय को सुनकर सभी हैरान हो गए थे। अब एक साल बाद हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अचानक से उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों के बारे में बताया।

विज्ञापन

सिद्धार्थ ने किया खुलासा
सिद्धार्थ ने एक मीडिया संस्थान के बातचीत में बताया कि, वह अपने बयानों में हमेशा सच्चे रहे हैं, लेकिन वह अलग-थलग महसूस करते हैं क्योंकि उनके पास ऐसे सहयोगियों की कमी है, जो उनके दृष्टिकोण को समझें। अभिनेता ने स्वीकार किया कि वह अन्याय के खिलाफ अकेले लड़ने में सक्षम सुपरहीरो नहीं हैं। सिद्धार्थ बोले, 'एक्टिविस्ट एक बहुत ही अजीब शब्द है लेकिन मैंने हमेशा सच बोला है, जो मैं हूं। एक अभिनेता के रूप में, मैं इतने वर्षों से ऐसा कर रहा हूं। लेकिन मेरे पास मेरा साथ देने के लिए मेरा कोई साथी नहीं था। किसी ने उनसे कभी नहीं पूछा कि वे क्यों नहीं बोल रहे हैं और मैं अकेला क्यों बोल रहा हूं।'
Shahid Kapoor: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में धूम-धड़ाका करेंगे शाहिद कपूर? अभिनेता का जवाब सुन चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों ट्विटर को कहा अलविदा?
सिद्धार्थ ने आगे कहा, 'फिर मैंने कहा रुको, मैं अकेला क्यों बोल रहा हूं? मैं दुनिया में बुराइयों के खिलाफ रैली करने वाला अकेला नहीं हो सकता, मैं सुपर हीरो नहीं हूं। चाहे एकजुटता में खड़ा होना हो या मुसीबत में पड़ना, मैं दोनों कर रहा था। मैं इस पीड़ा का आनंद नहीं ले रहा था और ऐसे फिल्म निर्माता थे जिन्होंने मुझ पर इतने करोड़ रुपये का निवेश किया था और मुझे इसे प्राथमिकता देनी थी।' इस तरह सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने ट्विटर क्यों छोड़ा।
Aaliya Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी के जीवन में फिर हुई प्यार की एंट्री, आलिया ने मिस्ट्री मैन पर किया खुलासा

विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे सिद्धार्थ
अभिनेता सिद्धार्थ इन समय अपनी नई फिल्म 'टक्कर' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कार्तिक जी कृष ने किया है। तमिल भाषा की यह फिल्म पैशन स्टूडियो द्वारा निर्मित है। रोमांटिक एक्शन में सिद्धार्थ, दिव्यांश कौशिक और योगी बाबू के साथ अभिमन्यु सिंह, मुनीशकांत और आरजे विग्नेशकांत सहायक भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 9 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही अभिनेता बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं।
Sara Ali Khan: जरा हटके जरा बचके को मिले प्यार पर सारा ने फैंस का जताया आभार, अभिनेत्री को याद आई डेब्यू फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed