Ananya-Aditya: डेटिंग रूमर्स के बीच सिड-कियारा के रिसेप्शन में साथ दिखे अनन्या आदित्य, कपड़े भी किए मैच
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के बाद 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी गई। पार्टी के दौरान आदित्य और अनन्या पांडे एक तस्वीर में साथ दिखाई दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए। सात फरवरी को दोनों ने जैसलमेर में शादी की थी। इसके बाद 12 फरवरी को कपल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की। यहां काजोल, अजय देवगन, रणवीर सिंह, नीतू सिंह, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे आदि कलाकार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पार्टी के दौरान आदित्य और अनन्या पांडे एक तस्वीर में साथ दिखाई दिए।
मनीष मल्होत्रा ने साझा की तस्वीर
दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में बॉलीवुड सितारों और सिड कियारा के साथ एक स्टोरी शेयर की। इस तस्वीर में करण जौहर, अनन्या पांडे उनके साथ आदित्य रॉय कपूर सिड कियारा और कृति सेनन समेत कई हस्तियां नजर आईं। इस ग्रुप फोटो में आदित्य और अनन्या एक दूसरे के बराबर में खड़े थे। साथ ही, कपल एक जैसे कपड़ों में भी दिखाई दिए।
KRK: सलमान के 'नय्यो लगदा' गाने के बहाने हिमेश रेशमिया पर निशाना साधते नजर आए केआरके, कही यह बात
मैचिंग आउटफिट में दिखे अनन्या और आदित्या
सिड कियारा के रिसेप्शन में आदित्य और अनन्या ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए हैं। अनन्या पांडे ने काले रंग की साड़ी पहनी, जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, आदित्य ने भी इस रिसेप्शन के लिए ब्लैक आउटफिट को चुना था। वह काले रंग की टी शर्ट, ब्लेजर और पैंट में दिखाई दिए।
Rajendra Nath: जब कंगाल होकर कर्ज चुकाने के लिए खून के आंसू रोए राजेन्द्र नाथ, तब पाई-पाई के मोहताज हुए थे
कई मौकों पर दिखे अनन्या और आदित्य एक साथ
बता दें कि दोनों ही कलाकारों को कई बार एक साथ देखा गया है। दोनों के एक साथ होने को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं। दरअसल अनन्या और आदित्य उस वक्त के बाद साथ नोटिस किए जाने लगे जब कॉफी विद करण 7 शो में अनन्या ने कहा था कि उन्हें आदित्य बेहद हॉट लगते हैं। इसके बाद से ही दोनों को कई मौकों और कई पार्टी में साथ देखा गया।
Jawan: नयनतारा के बाद 'जवान' में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, कैमियो रोल में आएंगे नजर