फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shuddh desi romance in toronto film festival

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पहुंची 'शुद्ध देसी रोमांस'

Sat, 14 Sep 2013 07:33 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 14 Sep 2013 07:33 AM IST
विज्ञापन
shuddh desi romance in toronto film festival

बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद शुद्घ देसी रोमांस के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

विज्ञापन


पिछले ही हफ्ते रिलीज हुई यशराज बैनर की फिल्म 'शुद्घ देसी रोमांस' ने टिकट खिड़की पर तो कमाई की ही है, उसे प्रतिष्ठित टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल होने का गौरव हासिल हुआ है।

बोल्ड विषयवस्तु के बावजूद इस फिल्म के क्राफ्ट को सराहा जा रहा है। हालांकि ऐसे दर्शकों की भी कमी नहीं है, जो इस फिल्म की निंदा कर रहे हैं और इसे अपरिपक्व मानसिकता की उपज बता रहे हैं।
विज्ञापन


खैर, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए निर्देशक मनीष शर्मा, लेखक जयदीप साहनी और फिल्म की हीरोइन परिणीति चोपड़ा की तिकड़ी पहुंची है। फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत और सेकेंड लीड हीरोइन वानी कपूर जरूर इस आयोजन में नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुशांत इस फेस्टिवल में भागीदारी करने वाले थे, परंतु उनके पिता की अचानक तबियत खराब हो गई और उन्होंने पटना के लिए उड़ान भर ली। जहां तक वानी कपूर का सवाल है, उन्हें इस समारोह के लिए आमंत्रित ही नहीं किया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा के प्रसिद्ध रॉय थॉमस हॉल में जब इस फिल्म का प्रिमियर हुआ, तो दो हजार दर्शक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed