{"_id":"fe48c31c6c29e54a9a50399a6f252440","slug":"shuddh-desi-romance-and-zanjeer-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पर्दे पर रोमांस के साथ एक्शन भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आज पर्दे पर रोमांस के साथ एक्शन भी
टीम डिजिटल
Updated Fri, 06 Sep 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार अलग-अलग टेस्ट की दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें से एक फिल्म अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म जंजीर की रीमेक है। दूसरी फिल्म 'शुद्घ देसी रोमांस' है।
विज्ञापन
अपने बनने के साथ ही चर्चा में रही 'जंजीर' फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में राम चरण तेजा, संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश राज की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन
पुरानी फिल्म में यह भूमिकाएं अमिताभ बच्चन, प्राण, जया बच्चन और रंजीत ने निभायी थी। फिल्म रिलीज से पहले ही इस बात की चर्चा होने शुरू हो गई है कि यह नए किरदार पुरानी जितने प्रभावी बन पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
यशराज बैनर की फिल्म 'शुद्घ देसी रोमांस' भी इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। मनीष शर्मा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, परिणिती चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है। नयी अभिनेत्री वानी कपूर भी इस फिल्म में नजर आएंगी।
यह फिल्म आज के दौर के रोमांस को दिखाने का प्रयास करेगी। इस फिल्म के पहले यशराज बैनर द्वारा लोगों के रोमांस स्टाईल और सेक्स टेंडेंसी समझने के लिए एक सर्वे कराया गया था।