फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shruti Shiva: Youtube Creator Success Story and how she married IAS Officer abhishek

Shruti Shiva: यूट्यूब वीडियो से धमाल मचा रहीं श्रुति शिवा, बोलीं- आईएएस पति से ज्यादा है मेरी आमदनी

Tue, 27 Dec 2022 09:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Dec 2022 09:00 PM IST
सार

श्रुति का कहना है कि उन्होंने अमेरिका से ही ब्लॉगिंग शुरू कर दी थी। इसके लिए उनकी दीदी ने उन्हें तुरंत सभी संसाधन उपलब्ध कराए थे। 

विज्ञापन
Shruti Shiva: Youtube Creator Success Story and how she married IAS Officer abhishek
श्रुति शिवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूट्यूब क्रिएटर श्रुति शिवा इन दिनों चर्चा में हैं और इसकी वजह है उनकी आमदनी। दरअसल, हाल ही में श्रुति ने कहा कि है कि उनकी आय उनके पति से ज्यादा है। बता दें कि श्रुति शिवा के पति आईएस हैं। हालांकि, श्रुति को अचानक अपनी और अपने पति की आय की तुलना क्यों करनी पड़ी, इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। श्रुति ने अपने यूट्यूब वीडियोज पर आने वाले कमेंट्स के चलते हाल ही में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी आय पर भी टिप्पणी की। बता दें कि श्रुति शिवा उत्तराखंड के कोटद्वार की रहनेवाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से हुई। उन्होंने करीब दो साल पहले ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। अब उनके यूट्यूब चैनल पर दो लाख 10 हजार से ज्यादा सब्सक्राइर्स हैं। 

विज्ञापन


श्रुति ने पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स किया है। उन्होंने यह डिग्री अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा से हासिल की है। श्रुति के पिता बचपन में ही गुजर गए थे। उनकी मां ने उनकी परवरिश की। साल 2020 में श्रुति की शादी आईएएस अभिषेक से हुई। फिलहाल श्रुति पति के साथ मेरठ में रहती हैं। श्रुति को यूट्यूब वीडियो बनाने की प्रेरणा अपनी दीदी से मिली। श्रुति का कहना है, 'आमतौर पर यूट्यूबर दूसरों से प्रेरित होकर बनते हैं। मेरी कहानी अलग है। मैं तब अमेरिका में थी। मास्टर्स पूरी करने के बाद अमेरिका में ही मैंने दीदी के साथ तीन महीने रहने का फैसला किया। यह बात करीब 2018-19 की है। तब मुझे पहली बार यूट्यूब और ब्लॉगिंग के बारे में पता चला। मुझे और मेरी दीदी को ये काफी आसान लगा कि बस मेकअप कर के कैमरे के सामने बोलो और इसके पैसे भी मिलेंगे।'
विज्ञापन

Salman Khan Birthday: हजारों की संख्या में 'भाईजान' को बर्थडे विश करने पहुंचें फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रुति का कहना है कि उन्होंने अमेरिका से ही ब्लॉगिंग शुरू कर दी थी। इसके लिए उनकी दीदी ने उन्हें तुरंत सभी संसाधन उपलब्ध कराए थे। श्रुति ने एडिटिंग भी उस दौरान खुद सीखी। भारत आने के बाद शादी की वजह से कुछ समय तक वीडियो बनाना बंद सा हो गया। लेकिन, कुछ वक्त बाद फिर से उन्होंने वीडियो बनाने शुरू किए। एक वीडियो में श्रुति ने सरकारी घर को दिखाया, जो वायरल हो गया। इसी तरह कुछ और वीडियो भी वायरल हुए तो श्रुति का यूट्यूब चैनल चल पड़ा और कमाई शुरू हो गई। श्रुति का कहना है कि, 'मैं इसको फुल टाइम करने लगी। अब मेरा यही करियर है।' श्रुति ने बताया कि वह वीडियो बनाने का सारा काम खुद ही करती हैं। वह लिखने का काम, वीडियोग्राफी, एडिटिंग और अपलोडिंग का काम खुद ही करती हैं। कभी-कभी उनके लिए एक राइटर भी लिखता है।
Salman Khan: जन्मदिन पर सलमान खान की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

श्रुति का कहना है कि उनके पति अभिषेक का करियर लोगों को दिलचस्प लगता है। उनका कहना है, 'अगर मैं एक नए सूट में फोटो भी डाल दूं तो कमेंट आ जाते हैं पति के पैसे के कपड़े लिए, जबकि दुनिया में हर कोई अपने पार्टनर के पैसे को इंवेस्ट और इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन मुझे ऐसे कमेंट आ जाते हैं। इनकम का भी पूछा जाता है। इसी वजह से बताना पड़ा कि यूट्यूब से मेरी कमाई अभिषेक से ज्यादा हो जाती है। श्रुति ने कहा- 50 हजार से ज्यादा आपके सब्सक्राइबर्स हो जाते हैं तो कमाई शुरू हो जाती है।' बता दें कि श्रुति और अभिषेक ने वर्ष 2020 में शादी की। दोनों की लव मैरिज है।
Filmy Wrap: सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार और 'कांतारा 2' पर लगी मुहर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed