Salman Khan: जन्मदिन पर सलमान खान की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के भाईजान आज (27 दिसंबर) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर फैंस सहित उनके दोस्त और रिश्तेदार उन्हें सुबह से ही शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनके चाहने वाले अपने भाईजान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनकी एक झलक पाने के इंतजार में सुबह से खड़े नजर आए। सलमान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपने घर की बालकनी से हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया। इस बीच सलमान को देखते ही उनके फैंस बेकाबू हो गए, जिसके बाद पुलिस को फैंस पर डंडे भी बरसाने भी पड़े।
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं, उन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बैरिकेट भी लगा रखी है। इस बीच सलमान को देखकर भीड़ आगे बढ़ने की कोशिश करने लगती है, जिसके बाद मजबूरन पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ती है।
Vivaad Bollywood Ke: सेट पर मोहब्बत से जादू-टोने के आरोप तक, जानें कंगना-अध्ययन का रिश्ता टूटने का 'राज'?
View this post on Instagram
इससे पहले दबंग खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शाहरुख खान भी उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी के लिए एक साथ फोटोज भी क्लिक कराईं। गौरतलब है कि सलमान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह शाहरुख की फिल्म पठान में भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान के टाइगर 3 में शाहरुख खान भी पठान के किरदार में गेस्ट अपीरियंस में नजर आ सकते हैं।
Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने तुनिशा के पैरेंट्स को बताया उसकी मौत का जिम्मेदार, लव जिहाद पर कही यह बात