{"_id":"61a0ac318c9222068c505864","slug":"shraddha-kapoor-talked-about-domestic-violence-with-un-women-representative-nistha-satyam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: घरेलू हिंसा पर छलका श्रद्धा कपूर का दर्द, बोलीं- आज भी महिलाएं 'It's ok' बोलकर टाल देती हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो: घरेलू हिंसा पर छलका श्रद्धा कपूर का दर्द, बोलीं- आज भी महिलाएं 'It's ok' बोलकर टाल देती हैं
Fri, 26 Nov 2021 03:22 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 26 Nov 2021 03:22 PM IST
सार
इस पूरी बातचीत में एक श्रद्धा कपूर ने आखिरी में यह भी कहा की जब महिलाएं खुद अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को सामने लाएंगी और एक कदम बढ़ेंगी तभी समाज में एक नई उम्मीद जागेगी और समाज में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय से हर किसी को दीवाना बनाया है। वह अपनी खूबसूरती से फिल्म इंडस्ट्री और लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। फैंस उनके फैशन स्टाइल स्टेटमेंट से लेकर उनकी अदाओं पर भी फिदा हैं। बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर जो आज राज कर रही है वह सिर्फ उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि उनका जिन्दगी को देखना का तरीका है और इस बात को उन्होंने आज एक वीडियो साझा कर बता दिया |
विज्ञापन
घरेलू हिंसा पर छलका श्रद्धा का दर्द
हाल ही में श्रद्धा ने UN Women रिप्रेजेन्टेटिव निष्ठां सत्यम के साथ बात चीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Koo पर साझा किया। इसमें उन्होंने औरतों को लेकर रोज होने वाली घरेलू हिंसा के बारे में बातें की। इस बातचीत के दौरान वह थोड़ी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा आज की औरत भी घरेलू हिंसा को नहीं समझती हैं और हर दिन अपमान को सह जाती हैं। इस पूरी बात चीत में उन्होंने कहा आज की औरत Its OK बोल बात को टालती क्यों है?
विज्ञापन
समाज में बदलाव लाना जरूरी
इस पूरी बातचीत में एक श्रद्धा कपूर ने आखिरी में यह भी कहा की जब महिलाएं खुद अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को सामने लाएंगी और एक कदम बढ़ेंगी तभी समाज में एक नई उम्मीद जागेगी और समाज में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
- Shraddha Kapoor (@shraddhakapoor) 26 Nov 2021