श्रद्धा ने बताया पिछले चार साल से लड़ रही हैं इस बीमारी से
श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री की सफलता को एजॉय कर रही हैं। उनकी हालिया में रिलीज हुई इस फिल्म ने 100 करोड़ सो भी ज्यादा की कमाई की है। हाल ही में उनकी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज हुई है। लेकिन अपनी इसी सक्सेस के बीच श्रद्धा ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर उनके फेंस को झटका लग सकता है।
दरअसल श्रद्धा ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। श्रद्धा ने बताया कि वह पिछले चार सालों से एंजाइटी की बीमारी का सामना कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि मैं इससे खुद को सुरक्षित रखने के तरीके ढूंढती रहती हूं। मैं सकारात्मक तरीके से अपनी इस बीमारी से लड़ रही हूं। अधिक से अधिक अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहती हूं।
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की 'बत्ती गुल मीटर चालू' की टक्कर इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' से हुई। यह दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं। 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'मंटो' दोनों ही फिल्में अलग अलग विषय पर आधारित है