पिता शक्ति कपूर के साथ अस्पताल पहुंचीं श्रद्धा कपूर, पैपराजी को देखते ही भड़कीं; वीडियो लेने से किया मना
Shraddha Kapoor Snapped At Hospital: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पिता शक्ति कपूर के साथ मुंबई में अस्पताल के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान वो पैपराजी के कैमरे देखते ही गुस्सा हो गईं और तुरंत कैमरे बंद करने के लिए कह दिया।
विस्तार
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि शक्ति कपूर अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के साथ अस्पताल रेगुलर चेकअप करवाने गए थे। हालांकि अभी साफ तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि श्रद्धा और शक्ति कपूर किस वजह से अस्पताल गए थे।
यह खबर भी पढ़ें: रवि मोहन-श्रीलीला स्टारर 'पराशक्ति' को मद्रास हाईकोर्ट से हरी झंडी, थलपति विजय की 'जन नायकन' से होगी टक्कर
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्में
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' के ट्रेलर लॉन्च पर श्रद्धा कपूर ने कहा था कि 'स्त्री 3' से पहले, सिनेमाघरों में 'छोटी स्त्री' नाम की एक एनीमेशन फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा वो 'स्त्री 3' और 'नागिन' में नजर आएंगी।