श्रद्घा ने हैदर के लिए शाहिद पर बनाया था दबाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदर में शाहिद की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि फिल्म 'हैदर' के लिये शाहिद कपूर ने उनकी विशाल भारद्वाज से सिफारिश की थी। श्रद्धा ने कहा कि जब शाहिद ने मुझे बताया कि वह विशाल सर की कोई फिल्म कर रहा है तो मुझे लगा मुझे भी यह फिल्म करनी है।
सच इस फिल्म के लिए मैं इतनी मर रही थी कि मैंने शाहिद पर यह दबाव बनाया कि वह मुझे विशाल सर से मिलवाएं। मुझे लगता था कि मुलाकात के बाद मैं विशाल सर को कन्विंस कर लूंगी।
खुशी खुशी किया मंजूर
श्रद्धा कपूर ने कहा शाहिद ने मेरी भावनाओं की कद्र करते हुए न सिर्फ विशाल सर से मेरी बात की बल्कि मेरा ऑडिशन भी फिक्स करवाया। ऑडिशन के दौरान विशाल सर ने मुझसे कहा था कि वह मुझे बहुत स्ट्रेस देने वाले हैं और मैंने खुशी-खुशी उनकी सारी बातें मंजूर कर ली थीं।
हैदर के पहले श्रद्घा कपूर एक विलेन और आशिकी 2 जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। श्रद्घा के मुताबिक हैदर फिल्म में उनका रोल अब तक किए गए रोल से सबसे अलग है।