श्रद्घा और आदित्य के बीच आया कोई तीसरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव स्टोरी में विलेन न हो तो मजा नहीं आता। यह बात सिर्फ फिल्म की नहीं, असल जिंदगी की भी है। यहां फिल्मी लोगों की रीयल लाइफ की बात है और उसमें लव स्टोरी तथा विलेन दोनों हैं। मामला है ‘आशिकी 2’ की हिट जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का। दोनों के बीच फिल्म की शूटिंग के दिनों से ही प्यार चल रहा है, यह बात किसी से छुपी नहीं रही।
परंतु जैसा कि हर लव स्टोरी में बीच बीच में टेंशन आते हैं, पिछले कुछ दिनों से आदित्य और श्रद्धा की कहानी में थोड़ा-थोड़ा टेंशन सामने आने लगा है... और इस टेंशन का कारण कोई और नहीं, बल्कि फिल्म ‘एक विलेन’ के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। श्रद्धा और सिद्धार्थ ‘एक विलेन’ में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती इतनी बढ़ी कि इस खबर ने आदित्य को असहज कर दिया।
फिर आ गया है एक नया पेंच
सूत्र खबर लाए हैं कि श्रद्धा को लेकर आदित्य और सिद्धार्थ के बीच ठनी हुई है। हालांकि श्रद्धा ने पिछले दिनों आदित्य को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से दोनों हीरो के बीच का तनाव कम नहीं हुआ। यही कारण है कि सिद्धार्थ भी आदित्य रॉय कपूर का सामना करने के मूड में नहीं हैं।
पिछले दिनों बॉलीवुड के नामी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग एजेंसी के उद्घाटन के मौके पर लोगों ने खुली आंखों से देखा कि किस तरह से आदित्य और सिद्धार्थ एक-दूसरे का सामना करने से बच रहे हैं। बताया जाता है कि आदित्य इस वक्त चाह कर भी कुछ इसलिए नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि इन दिनों ‘एक विलेन’ का प्रमोशन चल रहा है और श्रद्धा कपूर हर कहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तस्वीरों में और टेलीविजन पर दिख रही हैं। ये दोनों सितारे मुस्कराते हुए बांहों में बांहें डालें तस्वीरें खिंचा रहे हैं, पोज दे रहे हैं।
आदित्य हो गए हैं परेशान
ऐसे में आदित्य परेशान हैं कि क्या किया जाए? बताया जाता है कि कास्टिंग एजेंसी के कार्यक्रम में भी यही हुआ। श्रद्धा-सिद्धार्थ साथ पहुंचे। थोड़ी देर बाद वहां आदित्य भी आए, परंतु उन्होंने सिद्धार्थ के साथ कोई तस्वीर नहीं खिंचवाई। सबने देखा कि आदित्य श्रद्धा के पास भी गए, लेकिन सिद्धार्थ की तरफ पीठ करे खड़े रहे।
उन्होंने सिद्धार्थ की तरफ देखा तक नहीं। ऐसा ही सिद्धार्थ ने भी किया, उन्हें मालूम था कि उनके पास आदित्य खड़े हैं। इसके बावजूद वह दर्शाते रहे मानो उन्हें आस पास किसी की खबर ही नहीं। साफ नजर आ रहा था कि आदित्य और सिद्धार्थ के बीच कितना तनाव है।
जानकारों का कहना है कि आदित्य को श्रद्धा के साथ सिद्धार्थ की नजदीकियों से परेशानी है।
श्रद्घा हो गईं हैं इंप्रेस
बताया जाता है कि आदित्य को भावनात्मक रूप से संभालने के लिए श्रद्धा पिछले दिनों उनके साथ अमेरिका गई थीं, ताकि दोनों अकेले छुट्टियां मना सकें। उनके बीच कोई तीसरा न हो।
इन छुट्टियों के बाद आदित्य और श्रद्धा के बीच तो तनाव खत्म हो गया है, लेकिन सिद्धार्थ को लेकर आदित्य के मन में जो गुस्सा है वह बरकरार है। ऐसे में अब सबकी नजर दोनों पर है क्योंकि ये दोनों लंबी रेस के घोड़े माने जा रहे। अतः यह तनाव कहां तक जाएगा और इसका अंजाम क्या होगा, देखना रोचक होगा।