तस्वीर खींचने पर श्रद्घा कपूर ने किया बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर अभी फिल्मों में नया नाम ही हैं। उनके खाते में गिनी चुनी तीन फिल्में हैं, लेकिन उनके नाज-नखरों की नई नई बातें आए दिन सामने आ रही हैं। जिसका नुकसान भविष्य में उन्हें उठाना पड़ सकता है।
यह मामला है मुंबई के फोटोग्राफरों और श्रद्धा के बीच चल रही टक्कर का। खबर है कि यहां के फिल्मी फोटोग्राफर श्रद्धा से इतने नाराज हो गए हैं कि उन्होंने इस हीरोइन का बायकॉट कर दिया है और इस सुंदरी की तस्वीरें न खींचने का फैसला किया है।
विलेन के प्रमोशन के दौरान हुआ यह
बताया जाता है कि श्रद्धा फोटोग्राफरों के सामने खड़ी होने से बचती हैं। लेकिन पिछले दिनों एक ऐसी बात हुई कि फोटोग्राफरों को गुस्सा आ गया। हुआ यह कि श्रद्धा अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन’ के प्रमोशन के लिए एक टीवी कार्यक्रम में पहुंचीं। यहां हमेशा की तरह फोटोग्राफरों ने उन्हें घेर लिया। लेकिन श्रद्धा ने उन सभी को फोटो खींचने से रोक दिया। श्रद्धा ने कहा कि पहले इस शो में जाने दिया जाए। वहां से जब वह लौटेंगी तब पोज देंगी। यह शो दो घंटे चलता रहा और फोटोग्राफर इंतजार करते रहे। इसके बाद जब श्रद्धा बाहर आईं तो बिना किसी से कुछ कहे, सिर झुकाए चुपचाप अपनी कार में जाकर बैठ कर चली गईं। फोटोग्राफर हतप्रभ रह गए।
करती रहीं हैं ऐसा
इससे पहले भी ऐसा कई कई कार्यक्रमों में हुआ था कि श्रद्धा फोटोग्राफरों की उपेक्षा करते हुए निकल गईं। इसके बाद फोटोग्राफरों ने मीटिंग की और श्रद्धा को बैन करने का फैसला कर लिया। नतीजा यह कि अब श्रद्धा किसी भी कार्यक्रम में जाती हैं तो फोटोग्राफर अपने कैमरे उन्हें देख कर दूसरी दिशा में कर लेते हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े स्टार चाहे बच्चन हों या फिर खान, फोटोग्राफरों की उपेक्षा नहीं करते हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि आखिर कब तक श्रद्धा और फोटोग्राफरों के बीच की यह लड़ाई चलती रहेगी।