फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor congratulate to Alia Bhatt for raazi crossed 100 crore on box office

‘राजी’ की सफलता पर श्रद्धा कपूर ने आलिया भट्ट को दी बधाई, उन्होंने दिया ऐसा जवाब

Wed, 30 May 2018 09:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor congratulate to Alia Bhatt for raazi crossed 100 crore on box office
बॉलीवुड की 'क्यूट गर्ल' आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ ने दर्शकों के साथ बॉलीवुड के कई सितारों के दिल को भी जीत लिया है। फिल्म ने अब तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म को देखने के बाद हर कोई आलिया भट्ट और फिल्म के निर्देशन की तारीफ कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी आलिया भट्ट की एक्टिंग और फिल्म ‘राजी’ की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन


श्रद्धा कपूर ने ट्विटर पर आलिया भट्ट के साथ ‘राजी’ की पूरी टीम को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा- ‘मेरी साथी कलाकार तुम्हारी फिल्म ने बेहतरीन सफलता हासिल की है। मेरी तरफ से तुम्हें और राजी’ की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनायें।' वहीं श्रद्धा कपूर के इस ट्वीट का आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए ट्टीट किया- ‘शुक्रिया मेरी साथी कलाकार।’
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



पता हो कि आलिया भट्ट की महिला प्रधान फिल्म ‘राजी’ दूसरी ऐसी महिला केंद्रित फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए 100 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले 3 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रनौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' इस क्लब में शामिल हुई थी।



बता दें कि राजी को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed