फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor Celebrates Ganesh Chaturthi With Family Shares Candid Festive Moments And Modak Treat

गणेश चतुर्थी: बप्पा के रंग में रंगी श्रद्धा कपूर, पिंक सूट में शेयर किए खूबसूरत फोटोज; लिखा मजेदार कैप्शन

Wed, 23 Sep 2026 03:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 23 Sep 2026 03:43 PM IST
सार

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने परिवार के साथ गणपति उत्सव को बेहद सादगी और प्यार के साथ मनाया। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Celebrates Ganesh Chaturthi With Family Shares Candid Festive Moments And Modak Treat
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

विस्तार

गणेश चतुर्थी का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। श्रद्धा कपूर ने भी गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में उनका खूबसूरत और ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन


इन तस्वीरों में श्रद्धा पिंक कलर के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने बेहद हल्का मेकअप किया है और खुले बालों में उनका सिंपल लुक काफी प्यारा लग रहा है। एक तस्वीर में वह शीशे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में खूबसूरत पर्स भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रद्धा ने गणपति बप्पा के दर्शन भी किए। तस्वीर में वह भगवान गणेश की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर भक्ति और खुशी साफ दिखाई दे रही है।



त्योहार के मौके पर परिवार के साथ उनकी तस्वीर भी काफी खास है। एक फोटो में वह अपनी मां और परिवार की एक सदस्य के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से अभिनेत्री के परिवार के साथ खास बॉन्ड की झलक भी देखने को मिलती है।


इतना ही नहीं, श्रद्धा ने त्योहार के दौरान स्वादिष्ट मोदक का भी जमकर आनंद लिया। एक तस्वीर में वह बिल्कुल नेचुरल अंदाज में नजर आ रही हैं और हाथ में मोदक की कटोरी पकड़े हुए हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में कई सारे मोदक नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- 'मोदक चाहिए? नहीं मिलेगा।'


इन तस्वीरों को देखकर साफ है कि अभिनेत्री ने गणेश चतुर्थी को ग्लैमर से दूर परिवार, पूजा और पसंदीदा मिठाई के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें फैंस को भी खूब पसंद आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed