फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor Boycotted by Photographers

श्रद्घा कपूर के खिलाफ खोल दिया गया मोर्चा

Fri, 04 Jul 2014 07:16 AM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 07:16 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Boycotted by Photographers

श्रद्धा कपूर मुश्किल में पड़ गई हैं। उन्हें पिछले दिनों मुंबई में एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। बीते मंगलवार को फिल्म ‘एक विलेन’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह हुआ जिसकी श्रद्धा को कल्पना नहीं थी। यहां फोटोग्राफरों ने श्रद्धा की तस्वीर खींचने से साफ इंकार कर दिया।

विज्ञापन


हुआ यह कि फिल्म की कामयाबी का जश्न मना रही ‘एक विलेन’ की टीम जब मौके पर पहुंची तो सभी सितारे और निर्देशक एक कतार से फोटोग्राफरों के सामने खड़े हो गए, लेकिन फोटोग्राफरों ने अपने कैमरे ही नहीं चलाए। ऐसे में मीडिया से अक्सर दोस्ताना रहने वाले रितेश देशमुख ने कहा कि भाई फोटो खींचो तो उन्हें कहा गया कि पहले श्रद्धा को हटाओ।
विज्ञापन

नहीं लेंगे श्रद्घा की तस्वीर

Shraddha Kapoor Boycotted by Photographers

सभी भौचक रह गए। फोटोग्राफरों ने कहा कि उन्होंने फैसला किया है कि भविष्य में श्रद्धा की तस्वीरें नहीं खींचेंगे। उन्होंने श्रद्धा का बायकॉट कर रखा है क्योंकि इस हीरोइन का व्यवहार हमेशा खराब रहा है। तब रितेश ने कुछ नहीं कहा और चुपचाप चले गए।
इसके बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने फोटोग्राफरों को मनाने की कोशिश की, परंतु वे नहीं माने। फिल्म के हीरो सिद्धार्थ कपूर ने भी बातचीत की, लेकिन सब बेकार गया। फोटोग्राफरों की जिद थी कि पहले श्रद्धा को वहां से हटाया जाए, उसके बाद ही बाकी लोगों की फोटो खींची जाएगी। पूरे घटनाक्रम से हैरान श्रद्धा कपूर और उनकी मैनेजर ने भी फोटोग्राफरों से बात करने की कोशिश की, परंतु कोई फायदा नहीं हुआ।

इंतजार कराया था श्रद्घा कपूर ने

Shraddha Kapoor Boycotted by Photographers

फोटोग्राफरों का कहना है कि श्रद्धा नहीं जानती हैं कि फोटोग्राफरों से कैसे व्यवहार किया जाता है। वे कभी फोटोग्राफरों को पोज नहीं देती हैं। कुछ दिनों पहले श्रद्धा ने उन्हें एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में तीन घंटे तक इंतजार कराया और चुपचाप खिसक गईं। जबकि शो में जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वह लौटकर फोटो खिंचाएंगी। हाल में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी जब पार्टी दी थी तो वहां पहुंची श्रद्धा सीधे अंदर चली गई थीं। फोटोग्राफर देखते रह गए। ऐसे में फोटोग्राफरों का कहना है कि अगर श्रद्धा उनके साथ यह बर्ताव करती हैं तो वे क्यों उनकी तस्वीरें खींचें। अंततः हुआ यह कि ‘एक विलेन’ की टीम को झुकना पड़ा और श्रद्धा के बिना ही तस्वीरें खिंचानी पड़ी।

विज्ञापन

आ गया श्रद्घा का जवाब भी

Shraddha Kapoor Boycotted by Photographers

मुझे लगता है कि कुछ गलतफहमी है कि मैं फोटोग्राफरों के लिए खड़ी नहीं रहती हूं। मैं काफी चकित हूं। मुझे उनसे कोई समस्या नहीं है। सिर्फ सिद्धार्थ की पार्टी को छोड़ दें तो मैंने हमेशा फोटोग्राफरों के सामने खड़े होकर उन्हें पोज दिए हैं। सिद्धार्थ की पार्टी प्राइवेट थी, इसलिए मैं फोटोग्राफरों के सामने नहीं रुकी। हालांकि तब भी मुझे किसी ने नहीं बताया कि वे लोग मुझसे नाराज हैं और अब भी मैं इस बात को नहीं समझ पा रही हूं।

क्या खतरे में श्रद्घा का कैरियर ?

Shraddha Kapoor Boycotted by Photographers

जानकारों के अनुसार फोटोग्राफरों के साथ श्रद्धा का यह मुनमुटाव इस अभिनेत्री के लिए मुश्किल बन सकता है क्योंकि अभी उनकी दो ही फिल्मों की थोड़ी-बहुत चर्चा हुई है और उनके सामने लंबा कैरियर है। यह सही है कि ‘आशिकी 2’ की कामयाबी ने उन्हें बड़ी स्टार बना दिया और बॉलीवुड में उन्हें अच्छी फिल्में आ रही हैं। ‘हैदर’ और ‘एबीसीडी 2’ उनकी आने वाली फिल्में हैं। लेकिन ऐसी घटनाएं उनकी इमेज खराब करेंगी और अगर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों को लगा कि उनके आने से माहौल खराब होता है तो संभव है कि वे श्रद्धा को बुलाना बंद कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed