फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Short Film on Mahatma Gandhi By Subhash Ghai

महात्मा गांधी पर आधारित लघु फिल्म लेकर आ रहे हैं सुभाष घई, इन अनसुलझे पहलुओं के मिलेंगे जवाब

Wed, 29 Jan 2020 01:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Jan 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Short Film on Mahatma Gandhi By Subhash Ghai
सुभाष घई

महात्मा गांधी ने देश का विभाजन क्यों होने दिया? उन्होंने शहीद भगत सिंह की फांसी क्यों नहीं रुकवाई? नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मामले में उन्होंने चुप्पी क्यों साधे रखी? महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर फिल्मकार सुभाष घई, महात्मा गांधी पर आधारित एक लघु फिल्म लेकर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में इन सभी सवालों के जवाब भी मिलेंगे। इस लघु फिल्म का निर्देशन उन्होंने स्वयं किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का नाम 'गांधी ए पर्सपेक्टिव' (गांधी-एक विचाराधारा) रखा गया है। फिल्म से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मनोज बाजपेयी, गांधी जी को पसंद ना करने वाले अपने बेटे को महात्मा गांधी के असल स्वरूप से परिचित करवा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


मेकर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि ऐसी शॉर्ट फिल्म पहले कभी नहीं देखी गई है। फिल्म के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आज के युवाओं के मन में गांधी जी को लेकर क्या विचार हैं। वह उन्हें कितना पसंद और ना पसंद करते हैं। वीडियो में इस तरफ भी इशारा किया गया है कि गांधी जी पर तो कई बेवजह के आरोप लगते हैं, जिसका सच नहीं दिखाए जाने से यह आरोप सत्य प्रतीत होने लगता है। इस वीडियो में आजादी के वक्त की कुछ तस्वीरों और वीडियो की झलक भी देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोमो वीडियो में मनोज बाजपेयी के डायलॉग भी दमदार और तार्किक नजर आ रहे हैं। जैसे- क्या तुम्हें पता है कि तुम गांधी जी को पसंद क्यों नहीं करते हो क्योंकि तुम गांधी जी को जानते ही नहीं हो। वहीं एक और संवाद है कि इस देश के तीन हजार सालों के इतिहास में पांच हजार युद्ध हो चुके हैं, पता है आपको? अब भी परेशान क्यों है देश? यह लघु फिल्म करीब 30 मिनट की होगी। 30 जनवरी को इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शाम 3:30 बजे और रात में 10:30 बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed