फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   short film kush in oscar nomination

सिख दंगों पर बनी ‘कुश’ ऑस्कर की दौड़ में

Sun, 24 Nov 2013 01:39 PM IST
एजेंसी/लॉस एंजेल्स
एजेंसी/लॉस एंजेल्स Updated Sun, 24 Nov 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
short film kush in oscar nomination

फिल्म निर्देशक शुभाशीष भूटियानी की छोटी फिल्म ‘कुश’ ऑस्कर पाने की होड़ में शामिल हो गई है। एकेडमी ने इसे उन दस छोटी फिल्मों में शामिल होने के लिए चुना है, जो ऑस्कर के लिए होड़ करेंगी।

विज्ञापन


एकेडमी के शॉर्ट फिल्म्स एंड फीचर्स ब्रांच के सदस्य इन दस में तीन या पांच फिल्मों को ऑस्कर के लिए नामित करेंगे।
भूटियानी की 25 मिनट की फिल्म में सोनिका चोपड़ा, शायन समीर और अनिल शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इसे शुभाशीष के पिता संजय भूटियानी ने अपनी फिल्म कंपनी रेड कार्पेट मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले बनाया है। शुभाशीष ने यह फिल्म अपने शिक्षक से सुनी एक सच्ची कहानी के आधार पर बनाई है।
विज्ञापन


उन्होंने यह फिल्म न्यूयॉर्क स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स के ग्रेजुएशन प्रोग्राम में अपने प्रोजेक्ट वर्क के लिए बनाई थी। अपनी फिल्म के ऑस्कर के लिए नामित होने की दौड़ में शामिल होने पर शुभाशीष काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि अब इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश होगी। फिल्म की कहानी 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद फैले सिख विरोधी दंगों से जुड़ी है।

इसमें एक स्कूल पिकनिक की कहानी दिखाई है, जिसमें शामिल एक टीचर ट्रिप पर गए एक मात्र सिख बच्चे कुश को बचाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed