फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shorgul banned in Muzaffarnagar

क्या मुजफ्फरनगर में बैन होगी शोरगुल?

Thu, 23 Jun 2016 11:50 AM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 23 Jun 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
Shorgul banned in Muzaffarnagar

फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं हैं। परंतु सच दिखाने का दावा करने वाली फिल्में अक्सर मुश्किल में पड़ जाती हैं। उड़ता पंजाब के विवाद के बाद कहा जा रहा है कि शुक्रवार को आने वाली शोरगुल यूपी के मुजफ्फरनगर में रिलीज नहीं हो सकेगी क्योंकि इसकी कहानी वहां 2013 में हुए दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

विज्ञापन


कड़वी यादों को भूल पाना आसान नहीं होता। संभवतः यही वजह है क 2013 में हुए मुजफ्फपुरनगर दंगों पर आधारित बताई रही फिल्म शोरगुल वहां प्रदर्शित नहीं हो सकेगी। फिल्म वितरण से जुड़े सूत्रों के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सिनेमाघरों फिल्म न दिखाने के आदेश दिए गए हैं। सिनेमाघरों से कहा गया है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार शोरगुल मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित संवेदनशील फिल्म है। इससे फिर दंगे भड़कने का डर है। अतः इसे न दिखाएं।
विज्ञापन


वैसे सरकारी सूत्रों ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि ऐसी बात नहीं है। असल में सिनेमाघर मालिकों ने शोरगुल रिलीज करने से इंकार किया है ताकि किसी विरोध या तोड़फोड़ का शिकार न हों। मुजफ्फरनगर में करीब 40 सिनेमाघर हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी है। इसमें जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा, संजय सूरी और नरेंद्र झा जैसे अभिनेता हैं। जितेंद्र कुमार और पी.सिंह ने फिल्म का निर्देशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेताओं को आए धमकी भरे फोन

Shorgul banned in Muzaffarnagar

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार ट्रेलर रिलीज होने के बाद निर्माता और अभिनेताओं को यूपी से धमकी भरे कॉल आए हैं और फिल्म के विरुद्ध कोर्ट में एक केस भी किया गया, जो वापस ले लिया गया। अमर उजाला से बातचीत में जिमी शेरगिल ने कहा है कि यह मूल रूप से एक लव स्टोरी है, जिसकी पृष्ठभूमि में दंगे हैं। जबकि ऐसा प्रचार किया जा रहा है कि फिल्म मुजफ्फरनगर दंगों पर केंद्रित है। फिल्म के ट्रेलर में धर्मगत संवाद काफी मुखर हैं और लोग चकित हैं कि फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इन्हें कैसे हरी झंडी दिखा दी?

शोरगुल में कुछ किरदारों का लुक यूपी के प्रमुख नेताओं से मिलता जुलता दिखाया गया है और उनके नाम भी इन नेताओं की तर्ज पर मिथिलेश यादव, रंजीत ओम और आलिम खान रखे गए हैं। फिल्म के सह-निर्माता व्यास वर्मा के अनुसार, फिल्म में किसी घटना विशेष को नहीं दिखाया गया बल्कि यह उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में समाज का सच दिखाती है। उन्होंने निराशा जाहिर की कि अधिकारी फिल्म को मुजफ्फरनगर में प्रदर्शित होने से रोक रहे हैं। वर्मा के अनुसार क्या मुजफ्फरनगर के लोगों को यह देखने का हक नहीं कि देश में क्या हो रहा है?

उत्तर प्रदेश में फिल्मों पर प्रतिबंध की है लंबी कहानी

Shorgul banned in Muzaffarnagar

इसी साल समलैंगिक संबंधों की कहानी कहने वाली फिल्म अलीगढ़ पर आधिकारिक प्रतिबंध तो नहीं लगा लेकिन यूपी के शहर अलीगढ़ में ही यह रिलीज नहीं हुई। कहा गया कि वहां इसका खूब विरोध है। शहर की मेयर और मुस्लिम संगठनों का कहना था कि उनका विरोध फिल्म से नहीं बल्कि टाइटल से है। जो शहर को बदनाम करता है।

फिल्में जिनपर यूपी में लगा प्रतिबंध

आजा नच ले (2007): फिल्म के टाइटल गीत में एक दलित जाति का संबोधन था, जिस पर विवाद हुआ और फिल्म की रिलीज रोकी गई। गीत के बोल बदले और निर्माताओं ने माफी मांगी तब फिल्म रिलीज हुई।

जोधा अकबर (2008): बादशाह अकबर और उनकी पत्नी जोधाबाई के जीवन की इस कहानी का राजपूत संगठनों ने विरोध किया और रिलीज के अगले दिन फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हटा प्रतिबंध।

आरक्षण (2011): नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर बनी इस फिल्म को यूपी सरकार ने दो महीने के लिए प्रतिबंधित किया। कुछ अन्य राज्यों में भी विरोध हुआ और प्रतिबंध लगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म रिलीज।

गोलियों की रासलीलाः राम-लीला (2013): संजय लीला भंसाली की फिल्म का नाम राम-लीला था। यूपी में टाइटल का विरोध हुआ। इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिल्म पर प्रतिबंध का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऐन मौके पर नाम बदलने के निर्देश के साथ फिल्म रिलीज हो सकी।

निशब्द (2007): निर्देशक रामगोपाल वर्मा की इस फिल्म में एक बूढ़े व्यक्ति के किशोरवय युवती से प्रेम संबंध दिखाए गए थे। कांग्रेस के सदस्यों ने फिल्म को संस्कृति के विरुद्ध बताते हुए इसका जबर्दस्त विरोध किया और बैन की मांग की। परंतु फिल्म रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed