{"_id":"6146ef7a8ebc3e79d233542a","slug":"shooting-report-director-shreyas-talpade-returns-this-time-the-story-of-a-unique-family-with-government-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting Report: डायरेक्टर श्रेयस तलपड़े रिटर्न्स, इस बार कहानी सरकारी नौकरी वाले अनोखे परिवार की","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shooting Report: डायरेक्टर श्रेयस तलपड़े रिटर्न्स, इस बार कहानी सरकारी नौकरी वाले अनोखे परिवार की
Sun, 19 Sep 2021 01:57 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 19 Sep 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'सर कार की सेवा में'
- फोटो : सोशल मीडिया
सुभाष घई की फ़िल्म इकबाल से मशहूर हुए अभिनेता श्रेयस तलपड़े अब निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सनी देओल और बॉबी देओल को लेकर फ़िल्म "पोस्टर बॉयज़" डायरेक्ट करने के बाद श्रेयस अब अपने निर्देशन में दूसरी फिल्म 'सर कार की सेवा में' शूट कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुम्बई के त्रिमूर्ति स्टूडियो में इस फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। इसमे श्रेयस तलपडे डायरेक्टर के साथ हीरो भी हैं। फिल्म रियल लाइफ की घटना से प्रेरित है जो कॉमिक अंदाज में एक सामाजिक संदेश भी देगी। फिल्म की कुछ शूटिंग यूपी की राजधानी लखनऊ में की गई है।
विज्ञापन
श्रेयस तलपडे के मुताबिक यह स्टोरी एक छोटे शहर के एक लड़के की है जिसके पिता सरकारी सर्विस में हैं और वह चाहते हैं कि उनका बेटा भी गवर्नमेंट सर्विस में ही जाए मगर दुर्भाग्यपूर्ण उसे सरकार की सेवा करने का मौका नही मिलता और वह कार की सेवा में लग जाता है।
विज्ञापन
फिल्म में श्रेयस तलपडे के साथ चेतना पाण्डेय, श्रद्धा जायसवाल, सुधीर पाण्डेय, अनिल चरणजीत, निखिल माथुर भी अभिनय कर रहे हैं।