फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shooting of Shobhita Dhulipala film has been stalled due to the coronavirus outbreak in Kerala

कोरोनो वायरस के चलते फिल्म जगत ने केरल से बनाई दूरी, इस फिल्म की शूटिंग हुई रद्द

Fri, 07 Feb 2020 06:59 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 07 Feb 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
shooting of Shobhita Dhulipala film has been stalled due to the coronavirus outbreak in Kerala
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनो वायरस के चलते पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है। सभी खुद को इस संक्रमण से दूर रखने के लिए पूरी सर्तकता बरत रहे हैं। केरल में भी इसके कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिसके चलते वहां राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। इसी के चलते रोनी स्क्रूवाला की फिल्म 'सितारा' की भी शूटिंग रद्द कर दी गई है। इस फिल्म की शूटिंग 12 फरवरी से वहां शुरू होनी थी लेकिन अब इसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। 

विज्ञापन


इस बात की पुष्टि करते हुए फिल्म की निर्देशक वंदना कटारिया ने कहा, 'हमारे लिए टीम के स्वास्थ्य से बड़ा कुछ भी नहीं है।  हमारी टीम केरल में 30 जनवरी को पहुंची थी और करीब पांच दिनों तक थी लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए सभी को वापसी करनी पड़ी। अब देखते हैं कि चीजें किस तरह से आगे बढ़ती हैं। हमारे पास एक दूसरी योजना भी है जिसपर हमने काम शुरू कर दिया है।'  इस फिल्म में शोभिता धुलिपाला मुख्य किरदार में हैं।  गौरतलब है कि यह पहली फिल्म नहीं है जिसकी शूटिंग कोरनो वायरस के चलते रद्द हुई है। सिर्फ केरल ही नहीं बल्कि विदेश में जिन भी जगहों पर इस संक्रमण का प्रकोप देखा जा रहा है वहां से भी सिनेमा जगत अपनी दूरी बनाया हुआ है। इसी वजह से  नागर्जुन और सैयामी खेर अभिनीत फिल्म 'वाइल्ड डॉग' की थाईलैंड की शूटिंग भी निरस्त करनी पड़ी थी।    
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन से शुरू हुई यह महामारी अभी तक सैकड़ों लोगों को अपने आगोश में ले चुकी है। चीन से फैलते हुए यह बीमारी दूसरे देशों में भी प्रवेश कर चुकी है। पड़ोसी देश होने के नाते भारत में भी इस बीमारी की फैलने की गुंजाइश है। इस वजह से भारत सरकार इसे रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed