फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shoorveer Web series Review in Hindi Disney Plus Hotstar manish chaudhari makrand deshpande regina Cassandra

Shoorveer Review: जगरनॉट की देशभक्ति की चाशनी में डूबी कमजोर सीरीज, रोमांच का पता नहीं, मनोरंजन में भी फेल

Sat, 16 Jul 2022 04:57 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 16 Jul 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Shoorveer Web series Review in Hindi Disney Plus Hotstar manish chaudhari makrand deshpande regina Cassandra
शूरवीर वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
शूरवीर
कलाकार
अरमान रल्हन , रेजिना कसांड्रा , आदिल खान , अंजली बारोट , मनीष चौधरी , आरिफ जकारिया और मकरंद देशपांडे
लेखक
बिजेश जयराजन , सागर पांड्या और निसर्ग मेहता
निर्देशक
कनिष्क वर्मा
निर्माता
जगरनॉट प्रोडक्शंस
ओटीटी:
डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रेटिंग
1.5/5

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज उस सरकारी योजना के बारे में है जिसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सर्वोत्तम वीरों को एक साथ लाकर एक ऐसा दस्ता बनाया जाना है जो आतंकवादी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे सके। फौज की पृष्ठभूमि पर बनने वाले धारावाहिकों ‘फौजी’ या ‘सी हॉक्स’ से आगे की कहानी कहने का ये बीड़ा उठाया है एक ऐसे प्रोडक्शन हाउस ने जिसके मुखिया के पास जिस एक फिल्म को बनाने का अनुभव है उसकी पृष्ठभूमि भी फौज ही थी। वेब सीरीज ‘शूरवीर’ विचार के धरातल पर एक बढ़िया वेब सीरीज हो सकती थी लेकिन ये विचार मनोरंजन के आसमान में ठीक से उड़ नहीं पाता है क्योंकि ये एक सरकारी विचार ऐसे मौके पर सामने आता है जब एक आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जानें जा चुकी हैं।

विज्ञापन

Shoorveer Web series Review in Hindi Disney Plus Hotstar manish chaudhari makrand deshpande regina Cassandra
शूरवीर वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हकीकत से कल्पना का संगम
प्रधानमंत्री चंद्रशेखर प्रताप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक ऐसी योजना का प्रस्ताव लेकर आते हैं जिसे फौज से रिटायर हो रहा एक सीनियर अफसर बरसों पहले तैयार कर चुका है और जिसे तब की सरकारों ने तवज्जो नहीं दी। लालफीताशाही और निर्देशों की सीढ़ी में उलझने की बजाय सीधे एक व्यक्ति के निर्देश पर कहीं भी किसी भी, समय हमला कर देने वाली इस टुकड़ी को नाम मिला है, ‘हॉक्स’। सेना के तीनों अंगों से जाबांज तलाशे जाते हैं। सबको इकट्ठा किया जाता है और सबकी ट्रेनिंग एक साथ शुरू होती है। पहला एपीसोड पूरा इस बात में निकल जाता है किसने कितनी वीरता अतीत में दिखाई। ये दिखाया नहीं जाता बल्कि दर्शकों को बताया जाता है किरदारों की आपसी बातचीत के बहाने। कहानी इसके बाद ट्रेनिंग पर आती है। समझ आता है कि यहां भी अहं की लड़ाइयां होनी है। छांटे गए लोगों के आपसी रिश्तों का भी इम्तिहान होना है, वगैरह वगैरह... !

विज्ञापन
विज्ञापन

Shoorveer Web series Review in Hindi Disney Plus Hotstar manish chaudhari makrand deshpande regina Cassandra
शूरवीर वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कागज पर ही कमजोर रही सीरीज
विद्युत जामवाल की हाल ही में एक फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी, ‘सनक’। इसके सिनेमैटोग्राफर प्रतीक देवड़ा और निर्देशक कनिष्क वर्मा की जोड़ी ने वेब सीरीज ‘शूरवीर’ की कमान संभाली है। ‘टेस्ट केस’ जैसी चर्चित सीरीज लिख चुके सागर पांड्या इसे लिख रहे हैं। उत्पाद क्या बनेगा, पहले ही समझ में आ जाता है। बिजेश नारायणन की कहानी जैसी सोची, वैसी ही ये सीरीज बनी कि नहीं ये तो पता नहीं, लेकिन इस कहानी का डीएनए दिल्ली के जिस मूल विचार से प्रेरणा पाता है, वह दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाता है। सेना के तीनों अंगों से आए जांबाज एक नई वर्दी पहनने भर से एक टीम बन सकते हैं, ऐसा सोचना और ऐसा करके दिखाना दोनों मुश्किल दिखते हैं, कम से कम इस सीरीज की पृष्ठभूमि में।

विज्ञापन

Shoorveer Web series Review in Hindi Disney Plus Hotstar manish chaudhari makrand deshpande regina Cassandra
शूरवीर वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकारों में उत्साह की कमी
सीरीज देखने वालों की उत्सुकता बनी रहे तो इसमें पाकिस्तान वाला एंगल भी डाला गया है। गनीमत ये रही कि सीरीज को सनी देओल टाइप भुजाएं फड़काने वाली सीरीज नहीं बनने दिया गया। सीरीज की सबसे कमजोर कड़ी है इसकी पटकथा। दूसरे नंबर पर है इसकी कास्टिंग अरमान रल्हन, रेजिना कसांड्रा, आदिल खान, अंजली बारोट, अभिषेक साहा और साहिल मेहता जैसे चेहरों के पीछे फौज वाला समर्पण नजर नहीं आता। सुंदर दिखते रहने की कोशिश में ये कलाकार सीरीज का भाव चेहरों पर ला नहीं पाते हैं। कॉकपिट में बैठी मंजू थपलियाल जब मेडे, मेडे चिल्लाती है, तो कहीं से ये लगता नहीं कि वाकई उनका फाइटर क्रैश होने वाला है। सीरीज का थलसेना और वायुसेना पर ही फोकस बनाए रखना और नौसेना के जाबांजों को हाशिये पर कर देना भी इसकी कमजोर कड़ी है।

Shoorveer Web series Review in Hindi Disney Plus Hotstar manish chaudhari makrand deshpande regina Cassandra
'शूरवीर' रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेशल इफेक्ट्स में भी कमजोर
वेब सीरीज ‘शूरवीर’ तकनीकी तौर से एक औसत से भी कमतर सीरीज है। शेजान शेख का रचा इसका बैकग्राउंड म्यूजिक यूं लगता है कि किसी स्टॉक से निकाल कर यहां चिपका दिया गया है। पूरे समय ये संगीत दर्शकों में उत्तेजना भरने की कोशिश में लगा रहता है लेकिन सिवाय दर्शकों की सीरीज में अरुचि बढ़ाने के ये और कुछ नहीं करता। और, सीरीज की आखिरी कमजोर कड़ी है इसके विजुअल इफेक्ट्स। सीरीज में कैमरा वायुसेना की कुछ हवाई पट्टियों पर घूमता तो है लेकिन जैसे ही इसमें सीजीआई की बारी आती है, सीरीज बनाने वालों की काबिलियत का खुलासा हो जाता है। इसके विजुअल इफेक्ट्स इतने दोयम दर्जे के दिखते हैं कि बीते दशकों के वीडियो गेम्स इससे बेहतर नजर आने लगते हैं।

Shoorveer Web series Review in Hindi Disney Plus Hotstar manish chaudhari makrand deshpande regina Cassandra
'शूरवीर' रिव्यू - फोटो : social media

देखें कि न देखें
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने देसी कहानियों पर हाल के दिनों में अपना फोकस बनाया है और इसके लिए काफी बड़ा बजट भी रखा है लेकिन अगर इस बजट से ‘शूरवीर’ जैसी वेब सीरीज ही बनाई जानी हैं तो ये ओटीटी के नियमित ग्राहकों के साथ ज्यादती है। एक यूनीफाइड कमांड में काम करने वाले दस्ते की कहानी कहती वेब सीरीज ‘शूरवीर’ ना रोमांच के पैमाने पर पास होती है और ना ही मनोरंजन के। इसे स्किप कर देना ही बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed