{"_id":"5cdb91c4bdec2207863ab070","slug":"shoojit-sircar-new-project-with-amitabh-bachchan-and-ayushmann-khurrana-in-film-gulabo-sitabo","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान खुराना के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे 'गुलाबो सिताबो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान खुराना के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे 'गुलाबो सिताबो'
Wed, 15 May 2019 09:43 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 15 May 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
gulabo sitabo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पीकू', 'मद्रास कैफे' और 'विक्की डोनर' जैसी हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर शूजित सरकार अब अपना नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं । इस फिल्म के लिए शूजित सरकार ने आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन को साइन किया है । फिल्म का नाम है- 'गुलाबो सिताबो' ।
ये एक कॉमेडी फिल्म होगी । ये पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे । इस फिल्म की कहानी को जूही चतुर्वेदी ने लिखा है और अगले महीने से इसकी शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म को रॉनी लहरी और शील कुमार प्रोड्यूस करेंगे ।
मुंबई मिरर से बात करते हुए शूजित सरकार ने बताया, 'मैं और जूही इस स्क्रिप्ट पर कुछ वक्त से काम कर रहे थे। जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी मेरे दिमाग में मिस्टर बच्चन और आयुष्मान खुराना आए। सभी इस पर काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हमें लगा था कि इसे शुरू करने में वक्त लगेगा लेकिन सभी उत्साहित हैं तो इसी साल फिल्म रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं ।'
विज्ञापन
खबरों की मानें तो फिल्म नवंबर 2019 में रिलीज होगी । इस फिल्म के अलावा शूजित सरकार अपनी फिल्म 'शहीद ऊधम सिंह' में बिजी हैं । इिस फिल्म में विक्की कौशल लीड एक्टर हैं । वहीं आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म 'बाला' में बिजी हैं । साथ ही अमिताभ बच्चन भी 'चेहरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं ।