{"_id":"97b82e875d0bf0238351229f20303a6b","slug":"sholay-release-on-amitabh-bachchan-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर 'शोले' का तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर 'शोले' का तोहफा
मुंबई ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
हम आपको यह खबर तो दे ही चुके हैं कि 'शोले' फिल्म का थ्रीडी वर्जन बनकर तैयार है। नई खबर यह है कि इस खबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। अमिताभ का जन्मदिन 11 अक्टूबर को है।
विज्ञापन
फिल्म शोले के 3डी वर्जन देखने के उत्सुक दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। खबर आ रही है कि शोले के 3डी वर्जन के निर्माता जयंती लाला गाडा अपनी फिल्म के हीरो जय यानी बिग बी के जन्मदिन के मौके पर इसे रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
हां, इसका प्रोमो जरूर वे इसी पंद्रह अगस्त के दिन दिखा देंगे। पहले गाडा सिंतबर में फिल्म की रिलीज करने जा रहे थे। लेकिन जब उन्हें ध्यान आया कि मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन का जन्मदिन नजदीक है, तो उन्होंने नया प्लान बना लिया।
विज्ञापन
इसमें कोई शक नहीं है कि बिग बी को भी अपने जन्मदिन का यह उपहार बहुत पसंद आएगा। पहले इंडस्ट्री में यह बात चल रही थी कि इस फिल्म को सितंबर के महीने में रिलीज किया जाएगा।