फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shoking: Rakhi Sawant found Wedding card of husband Adil Khan Durrani first marriage

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिला पति आदिल की पहली शादी का सबूत, बोलीं- इतना बड़ा धोखा

Thu, 09 Feb 2023 04:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Feb 2023 04:23 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें आदिल की पहली शादी का कार्ड मिल गया है।

विज्ञापन
Shoking: Rakhi Sawant found Wedding card of husband Adil Khan Durrani first marriage
आदिल दुर्रानी-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी सावंत की जिंदगी में इस वक्त भूचाल आया हुआ है। एक तरफ राखी के सिर से मां का साया हट गया है तो दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी संकट में है। राखी और उनके पति आदिल दुर्रानी का रिश्ता टूटने की कगार पर है। हाल ही में राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। आदिल को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच एक बात यह भी निकलकर आई है कि आदिल पहले से शादीशुदा हैं। अब राखी सावंत को इसका सबूत भी मिल गया है। आदिल की पहली शादी का कार्ड राखी के हाथ लग गया है। इसका जिक्र राखी ने खुद मीडिया के सामने किया है।

विज्ञापन

Pia Bajpai: झूठ बोलकर मुंबई का रुख, कुत्ते के साथ रूम शेयर....दुख की घड़ी में रोमांटिक सीन, पिया ने झेले कष्ट

विज्ञापन

Shoking: Rakhi Sawant found Wedding card of husband Adil Khan Durrani first marriage
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी राखी को देखकर कहते हैं कि 'ये तो खुश लग रही हैं।' इस पर राखी कहती नजर आ रही हैं, कि वह खुश नहीं हैं। राखी कह रही हैं, 'मुझे इंसाफ नहीं मिला है, लेकिन आदिल की पहली शादी का कार्ड, तलाक और शादी के पेपर्स मिले हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि इन सब सबूतों को वह जल्द कोर्ट भी पेश करने वाली है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

Shoking: Rakhi Sawant found Wedding card of husband Adil Khan Durrani first marriage
राखी सावंत - फोटो : social media

गौरतलब है कि राखी सावंत और आदिल की शादी को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह पुलिस ने आदिल को उनके घर से गिरफ्तार किया और फिर दिनभर पूछताछ चली। आदिल को अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अब राखी सावंत का मेडिकल भी कराया गया है। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर मारपीट के साथ-साथ अपने गहने और पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया है। 
Vivek Agnihotri: प्रकाश राज के कश्मीर फाइल्स को बकवास कहने पर फूटा विवेक का गुस्सा, बोले- मिस्टर अंधकार राज...

विज्ञापन

Shoking: Rakhi Sawant found Wedding card of husband Adil Khan Durrani first marriage
राखी सावंत - फोटो : social media

आपको बता दें कि राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने अप्रैल 2022 में गुपचुप निकाह किया था। इसके बाद बीते महीने अचानक राखी सावंत ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर शादी की बात सार्वजनिक कर दी। हालांकि, आदिल इस शादी से इनकार करते रहे। राखी ने जब मीडिया के सामने शादी के सबूत पेश किए तो आदिल ने भी शादी की बात स्वीकार कर ली। कुछ दिन सब ठीक रहा, मगर फिर दोनों के बीच अनबन रहने लगी। अब हालात यह बन गए हैं कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।
Priya Ahuja: क्या अपने पति की वजह से शो से नदारद हैं रीटा रिपोर्टर? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed