फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shiv Shastri Balboa: Anupam Kher visits to clean Mumbai Versova beach in rickshaw with the team of film

Shiv Shastri Balboa: शिव शास्त्री बलबोआ टीम के साथ ऑटो में वर्सोवा बीच पहुंचे अनुपम खेर, सफाई कर किया प्रचार

Fri, 10 Feb 2023 09:32 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 10 Feb 2023 09:32 AM IST
सार

आगामी फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' की टीम के साथ अनुपम खेर हाल ही में वर्सोवा बीच पहुंचे। वहां अनुपम खेर और पूरी टीम ने बीच की सफाई की।

विज्ञापन
Shiv Shastri Balboa: Anupam Kher visits to clean Mumbai Versova beach in rickshaw with the team of film
अनुपम खेर - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर के लिए बीता साल काफी शानदार रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और 'ऊंचाई' दोनों को ही समीक्षकों और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ऐसे में नए साल को अपने लिए शानदार बनाने के लिए अनुपम खेर इस समय अपनी आगामी फिल्म‘शिव शास्त्री बलबोआ’ का जोरों-शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में अनुपम खेर हाल ही में अपनी फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' की टीम के साथ मुंबई में वर्सोवा बीच की सफाई करने पहुंचे। 

विज्ञापन

Shiv Shastri Balboa: Anupam Kher visits to clean Mumbai Versova beach in rickshaw with the team of film
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम के साथ वर्सोवा पहुंचे अनुपम खेर
‘शिव शास्त्री बलबोआ’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए अनुपम खेर इसमें एक अलग अवतार में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर दिया है। अनुपम खेर ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ की टीम के साथ हाल में एक सामाजिक गतिविधि करते नजर आए। दरअसल, अभिनेता अनुपम खेर, नरगिस फाखरी सहित उनकी पूरी टीम मुंबई में वर्सोवा बीच की सफाई करने गए। यहां तक पहुंचने के लिए अनुपम खेर ने ऑटो रिक्शा में सफर किया। इस एक्टिविटी में अनुपम खेर और नरगिस के साथ कई छात्र, ग्रामीण लोग और कुछ किसान भी शामिल हुई थे।
Box Office Report: 500 करोड़ के रास्ते में लड़खड़ाया 'पठान', 'थुनिवु' और 'वारिसु' का ऐसा रहा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Shiv Shastri Balboa: Anupam Kher visits to clean Mumbai Versova beach in rickshaw with the team of film
अनुपम खेर - फोटो : social media

रिक्शा ड्राइवर को मिला गिफ्ट
वर्सोवा बीच के सफाई मिशन में अनुपम खेर और फिल्म की टीम के साथ तरुण राठी भी शामिल हुए। सोशल एक्टिविस्ट स्वर्णिमा राठी, निर्देशक अजयन वेणुगोपालन, नरगिस फाखरी और शिव शास्त्री बाल्बोआ टीम की आशा वरिथ भी वहां इस सामाजिक कार्य के लिए मौजूद थीं। अनुपम खेर को वर्सोवा बीच तक अपनी रिक्शा में छोड़ने वाले ड्राइवर को 'शिव शास्त्री बलबोआ' के प्रीमियर के लिए दो टिकट गिफ्ट के रीप में दिए गए। इसके साथ ही अनुपम खेर किसानों द्वारा खोदे गए एक स्थानीय कुएं का भी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। 
Sidharth-Kiara: जब कियारा के लिए पजेसिव हो गए थे सिद्धार्थ, कपिल शर्मा को बना दिया था एक्ट्रेस का राखी भाई

विज्ञापन

Shiv Shastri Balboa: Anupam Kher visits to clean Mumbai Versova beach in rickshaw with the team of film
शिव शास्त्री बलबोआ - फोटो : सोशल मीडिया

आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
अनुपम खेर की फिल्म‘शिव शास्त्री बलबोआ’ आज यानी 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा नीना गुप्ता, जुगल हंसराज, नरगिस फाखरी और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अजयन वेणुगोपालन के निर्देशन में बनी है।
Rakhi-Sherlyn: राखी के पति के पक्ष में उतरीं शर्लिन चोपड़ा, आदिल को बताया भाई, बोलीं- वह बंदा सुलझा हुआ है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed