फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty performs special Navratri puja with Viaan and Samisha

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी ने दोनों बच्चों संग की नवरात्रि की स्पेशल पूजा, बेटे वियान ने गाया मंत्र, देखें खूबसूरत वीडियो

Mon, 11 Oct 2021 08:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Oct 2021 08:45 PM IST
सार

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty performs special Navratri puja with Viaan and Samisha
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बात में कोई शक नहीं है कि, बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन यानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बेहद ही धार्मिक इंसान हैं। वह जब भी कोई त्योहार मनाती हैं या फिर अपने घर में पूजा-पाठ करती हैं, तो इसकी झलक फैंस को दिखाना नहीं भूलती हैं। नवरात्रि के दिन चल रहे हैं और इन दिनों भी शिल्पा शेट्टी अपने घर में पूजा-पाठ करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिखाई है। शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेटे वियान, बेटी समीशा और पूरे स्टाफ के साथ माता रानी की पूजा करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
वीडियो में देखा जा सकता है कि, शिल्पा शेट्टी अपने घर में दुर्गा मां की आरती कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के पास उनके लाडले बेटे वियान, बेटी समीशा और उनका पूरा स्टाफ मौजूद हैं। इस मौके पर जहां सभी लोग हाथ जोड़कर खड़े हैं। तो वहीं, शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान अपनी मां के साथ-साथ मंत्र गा रहे हैं और नन्ही समीशा अपने हाथ में पूजा की थाली लेने की कोशिश कर रही हैं। लुक की बात करें तो, शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान के साथ ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


 
इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने एक प्यारा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मेरा मंडे मोटिवेशन...मेरे बच्चे और आस्था। कुछ चीज़ें अगली जनरेशन को तब तक नहीं समझाई जा सकती हैं जब तक वो उन्हें खुद के सामने होते हुए ना देखें। मेरे लिए ये जरुरी है कि मेरे बच्चे भी उन्हीं संस्कारों के साथ बड़े हों जो मेरे माता-पिता ने मेरे अंदर डाले हैं। मैं हमेशा बच्चों के अंदर आस्था के बीज बचपन से ही डालना चाहती थी क्योंकि आस्था हमें और मजबूत बनाती है और जब हम बड़े होते हैं तो हमें जिंदगी के अनुभव और बेहतर ढंग से लेना सिखाती है। आप सभी को हैप्पी मंडे।’
 
वीडियो में राज कुंद्रा नही आए नजर
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा नहीं दिख रहे हैं। याद दिला दें कि, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग दो महीने जेल में बंद थे। हालांकि, अब वह जमानत पर बाहर आ चुके हैं। लेकिन अब तक शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ किसी भी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शिल्पा शेट्टी आखिरी फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में शिल्पा के साथ परेश रावल, मिज़ान और प्रणिता सुभाष भी मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब वह फिल्म ‘निकम्मा’ में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed