फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa shetty make distance with beauty parlour

अब ब्यूरी पॉर्लर से क्यों दूर रहेंगी शिल्पा शेट्टी?

Wed, 07 May 2014 08:55 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty make distance with beauty parlour

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के आईओएसआईएस स्पा और स्वास्थ्य श्रंखला की शाखा द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में हैं। वह कहती हैं कि इसमें मुनाफे की अधिकतम संभावना है क्योंकि महिलाओं के पास साधन हैं।

विज्ञापन


लेकिन वह समझती हैं कि स्वयं को आराम देने या संवरने के लिए घर से बाहर निकलना 'गुनाह' है। यहां तक कि वह इस भावना से एक मां के रूप में जुड़ती हैं।शिल्पा को अपने कारोबारी पति राज कुंद्रा से बेटा विवान है, जो इस महीने पूरे दो साल का हो जाएगा।
विज्ञापन

घर पर ही लेती हैं सौंदर्य ट्रीटमेंट

shilpa shetty make distance with beauty parlour

राजधानी के दौरे पर शिल्पा ने एक उन्मुक्त बातचीत में आईएएनएस को बताया, "स्पा की एक श्रृंखला की मालकिन होने के बावजूद मैं सौंदर्या संबंधी कोई भी सुविधा लेने के लिए अपने घर पर ही एक महिला को बुलाती हूं।"

शिल्पा ने कहा, "मुंबई का ट्रैफिक थकाने वाला है और ब्यूटी पार्लर पहुंचने के लिए दो घंटे खर्च करने से बेहतर है कि मैं घर पर एक घंटा अपने पर और बचा हुआ एक घंटा अपने बेटे पर खर्च करूं। मैं खुद पार्लर जाने के लिए अपने घर या बच्चे को छोड़ते समय उतना ही दोषी महसूस करती हूं जितना कि कोई मां करती है।"


विज्ञापन

बच्चे को समय देने का समय

shilpa shetty make distance with beauty parlour

लेकिन उन्होंने कहा कि शायद वह अभी स्वयं को उतना गुनहगार महसूस न करें, जितना विवान के आठ साल के आसपास का होने पर करेंगी। मोटे तौर पर वह मानती हैं कि बदलाव शुरू करने की जरूरत है।

38 वर्षीया शिल्पा ने कहा, "महिलाओं को कभी-कभी स्वयं को वक्त देने की जरूरत है। ज्यादातर महिलाएं रोजमर्रा के काम और घरेलू जिंदगी में इतनी डूब गई हैं कि उन्हें अहसास तक नहीं होता कि वे अपने आपको जरा भी समय नहीं दे रही हैं। इस समय को स्वयं पर लगाएं।"


विज्ञापन

अपने जमाने की हिट अभिनेत्री रहीं हैं शिल्पा

shilpa shetty make distance with beauty parlour

शिल्पा करीब दो दशकों से फिल्मोद्योग का हिस्सा हैं, इस दौरान उन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'धड़कन', 'लाइफ.. इन ए मेट्रो' सरीखी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने वर्ष 2007 में ब्रिटेन के रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' को जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर रियलिटी शो में निर्णायक के रूप में सक्रिय रही हैं।

शिल्पा, किरन बावा के साथ आईओएसआईएस, यूनिसेक्स स्पा और स्वास्थ्य श्रृंखला की सह मालकिन हैं। यह वर्ष 2009 में अस्तित्व में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed