फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa shetty kundra will be seen in new web series

'हियर मी लव मी' सीरीज के जरिए एक बार फिर दिल लूटेंगी शिल्पा शेट्टी

Sat, 29 Sep 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty kundra will be seen in new web series
shilpa shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अब एक नए अवतार में नजर आएंगी। शिल्पा जल्द ही अमेजन पर प्रसारित होने जा रही वेब सीरीज 'हियर मी लव मी' में बतौर होस्ट नजर आएंगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन पर 28 सितंबर से प्रसारित होने जा रही यह सीरीज एक डेटिंग सीरीज की तरह होगी। इसमें यंग लड़कियां 3 ब्लाइंड डेट्स में से अपने पार्टनर को चुनेंगी।

विज्ञापन

shilpa shetty kundra will be seen in new web series
Shilpa Shetty

आपको बता दें कि शो में आने वाली सभी लड़कियों की उम्र 21-32 साल के बीच में होगी। सीरीज में आपको पुराने जमाने के रोमांस के साथ डिजिटल की नई दुनिया देखने को मिलेगी। शिल्पा महिला प्रतिभागियों की पार्टनर चुनने में मदद करेंगी। वह एक रिलेशनशिप गाइड की भूमिका में दिखाई देंगी। शिल्पा का यह नया शो इटली के सुपरहिट शो ‘हियर मी, लव मी, सी मी’ पर पूर्ण रूप से आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

shilpa shetty kundra will be seen in new web series
shilpa shetty

इटली में जब शो शुरू हुआ था तब लोगों ने शो को काफी पसंद किया। कई देशों ने इस शो में कुछ परिवर्तन करने के बाद अपने यहां प्रसारित किया। देश की राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को शिल्पा द्वारा शो को लांच किया गया। इस दौरान एक बार फिर से शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। शिल्पा ने लांचिंग के मौके पर आए हुए लोगों के सवालों का बड़ी ही सादगी से जवाब दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed