फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty invested in Shark Tank India Company WickedGud actress feels excited to support them

Shilpa Shetty: 'शार्क टैंक इंडिया' की कंपनी में शिल्पा शेट्टी ने किया निवेश, ब्रांड एम्बेसडर बन कही यह बात

Wed, 17 May 2023 11:16 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 17 May 2023 11:16 AM IST
सार

शिल्पा शेट्टी ने विकेड गुड नाम की कंपनी में 2.25 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री उनकी बिक्री और मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी बन गई हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty invested in Shark Tank India Company WickedGud actress feels excited to support them
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने अभिनय के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्री की कातिल फिगर देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। अपने आप को फिट रखने के लिए तरह-तरह के पैंतरे आजमाती हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। लेकिन आज शिल्पा के लाइमलाइट में आने की वजह उनका एक ब्रांड में निवेश करना है। हेल्दी प्रोडक्ट्स में उत्सुकता से निवेश करने वाली शिल्पा शेट्टी ने मुंबई स्थित एक स्वस्थ स्नैक्स कंपनी में निवेश किया है, जो शार्क टैंक इंडिया 2 में दिखाई दी थी।

विज्ञापन

Shilpa Shetty invested in Shark Tank India Company WickedGud actress feels excited to support them
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी ने विकेड गुड नाम की कंपनी में 2.25 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री उनकी बिक्री और मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी बन गई हैं। डी2सी कंपनी की शुरुआत भुमन दानी, मोनीश देबनाथ और सौम्या बिस्वास ने की थी। रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 2' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, कंपनी को फायदा हुआ था। 'शार्क टैंक इंडिया' में आने के बाद कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, मॉरीशस और नेपाल जैसे देशों में भी होने लगी।
Alia Bhatt: इवेंट में खाली बैग ले जाने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, गुस्साए नेटिजन्स ने दी तरह-तरह की नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन

Shilpa Shetty invested in Shark Tank India Company WickedGud actress feels excited to support them
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'हमारे परिवार को खाने से प्यार है और हमेशा आपके लिए बेहतर खाने की तलाश में रहते हैं। मैंने विकेड गुड स्पेगेटी को आजमाया और इसके स्वाद और स्वास्थ्य लाभ से प्रभावित हुई। बड़ों को यह पसंद आना एक बात है, लेकिन जब मेरे बच्चों ने इसे खाया, तो मैं उनके रिएक्शन पर फिदा हो गई थी। इसने मुझे न केवल ब्रांड का समर्थन करने बल्कि इसमें निवेश करने के लिए भी प्रेरित किया। मैं भारत को अनजंक करने के विकेड गुड के मिशन का समर्थन करने के लिए उत्साहित हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन

Shilpa Shetty invested in Shark Tank India Company WickedGud actress feels excited to support them
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार 'निकम्मा' में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। फिल्मों के अलावा शिल्पा शेट्टी ने टीवी पर 'नच बलिए', 'जरा नचके दिखा' और 'सुपर डांसर' जैसे डांस टीवी शो में जज के तौर पर भी काम किया है। शिल्पा बिग बॉस के दूसरे सीजन को भी होस्ट कर चुकी हैं।
Nawazuddin Siddiqui: 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में चांद नवाब की भूमिका दोहराएंगे नवाज! अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed