फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shikhar Dhawan and Jacqueline Fernandez Besos Song Teaser Out Now

Besos: 'बेसोस' गाने से धमाल मचाने को तैयार शिखर धवन और जैकलीन की जोड़ी, टीजर रिलीज, इस दिन आएगा पूरा गाना

Tue, 06 May 2025 03:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 May 2025 03:34 PM IST
सार

Besos Song Teaser: शिखर धवन और जैकलीन की जोड़ी जल्द ही 'बेसोस' गाने में नजर आने वाली है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया। इस गाने को श्रेया घोषाल और कार्ल वाइन ने गाया है। 
 

विज्ञापन
Shikhar Dhawan and Jacqueline Fernandez Besos Song Teaser Out Now
बेसोस - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की नई म्यूजिक वीडियो ‘बेसोस’ का टीजर 6 मई 2025 को रिलीज हो गया। इसने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। इस टीजर में जैकलीन अपनी शानदार डांस मूव्स से स्क्रीन पर आग लगाती नजर आ रही हैं, जबकि शिखर धवन अपने स्टाइलिश लुक से सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

विज्ञापन

Met Gala: मेट गाला में कियारा आडवाणी के लुक को देख फैंस को याद आईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, बोले- शर्म करो…

विज्ञापन

इन दिन आएगा पूरा गाना

गाने को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और इंटरनेशनल आर्टिस्ट कार्ल वाइन ने अपनी आवाज दी है। फैंस इस अनोखी जोड़ी की केमिस्ट्री देखने के लिए बेसब्र हैं। पूरा गाना 8 मई को सुबह 11 बजे प्ले डीएमएफ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Tej First Child: वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, शेयर की तस्वीर: लिखा भावुक नोट


दमदार है गाने की झलक

‘बेसोस’ का टीजर रंगीन और जोशीले वाइब्स से भरपूर है। टीजर में जैकलीन की एनर्जेटिक डांस मूव्स और शिखर का कूल अवतार फैंस का ध्यान खींच रहा है। इससे पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था, “पॉप का तड़का, जुनून का रंग। क्या आप तैयार हैं बेसोस के लिए? टीजर कल केवल प्ले डीएमएफ यूट्यूब चैनल पर। पूरा गाना 8 मई को सुबह 11 बजे।” 


इन्होंने मिलकर तैयार किया 'बेसोस'

‘बेसोस’  गाने के बोल राणा सोटल, फ्रीबोट और कार्ल वाइन ने लिखे हैं। वहीं, संगीत रजत नागपाल, फ्रीबोट और कार्ल वाइन ने तैयार किया है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन पीयूष-शाजिया की जोड़ी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed