फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netizens remembers aishwarya rai after seeing kiara advani outfit in met gala 2025 event

Met Gala: मेट गाला में कियारा आडवाणी के लुक को देख फैंस को याद आईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, बोले- शर्म करो…

Tue, 06 May 2025 01:34 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 06 May 2025 01:34 PM IST
सार

Kiara Advani: न्यूयॉर्क में मेट गाला का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय कलाकारों ने भी अपना जलवा बिखेरा। इस फैशन इवेंट में प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी के लुक ने सबका ध्यान खींच लिया, जिस पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं।

विज्ञापन
Netizens remembers aishwarya rai after seeing kiara advani outfit in met gala 2025 event
कियारा आडवाणी और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम और वोग इंडिया

विस्तार

विश्व के सबसे बड़े फैशन समारोह का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज सितारों ने शिरकत की। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला में अपना डेब्यू किया और इनके लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ कियारा को देखकर फैंस को एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की याद आ गई, जिस लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं फैंस ने क्या कहा। 

विज्ञापन


कियारा के लुक ने बिखेरा जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला के फैशन इवेंट में डेब्यू किया। रेड कॉर्पट पर आते ही कियारा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी। अभिनेत्री ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई ड्रेस को पहना था और उनके आउटफिट का नाम था ब्रेवहार्ट्स, जो सशक्त महिलाओं और उनके बदलावों का प्रतीक थी। इसके अलावा उनके ड्रेस पर ब्लैक, व्हाइट और गोल्डेन कलर से वर्क किया गया था। अभिनेत्री की इस ड्रेस को देख फैंस को ऐश्वर्या राय के आउटफिट की याद आ गयी, जो उन्होंने 77वें कान फेस्टिवल में पहनी थी। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: शाहरुख ने बताई मेट गाला में डेब्यू करने की वजह, बोले- 'मैं शर्मीला हूं पर उनकी खुशी के लिए...'

नेटिजंस ने कियारा की ड्रेस की तुलना ऐश्वर्या के आउटफिट से की
मेट गाला फैशन शो में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लुक को देख नेटिजंस को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय याद आ गई। एक यूजर ने कियारा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट किया कि उनका लुक बिल्कुल ऐश्वर्या राय से मिल रहा है, जो उन्होंने कान फेस्टिवल में पहना था। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि डिजाइनर ऐश्वर्या राय के कान में पहने ड्रेस से प्रभावित लग रहा है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या के कान में पहने ड्रेस का मॉडिफाइड वर्जन। वहीं एक और यूजर ने कहा, शर्म करो ऐश्वर्या राय की ड्रेस कॉपी करते हो।'











यह खबर भी पढ़ें: Srk at Met Gala: विदेशी मीडिया ने शाहरुख से पूछा नाम, फैंस ने जताई नाराजगी; बोले अंदाजा है किससे बात कर रहे हो?

आखिर क्या था ऐश्वर्या राय का आउटफिट? 
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भारतीय डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस को 77वें कान फेस्टिवल के दौरान पहना था। इसमें उन्होंने ब्लैक और गोल्डन कलर की गाउन पहन रखी थी, जिसमें पफ स्लीव्स थीं। साथ ही कपड़े पर सुनहरे रंग के मोटिफ्स भी थे। उनकी यह ड्रेस नेटिजंस को अभिनेत्री कियारा आडवाणी से मिलती जुलती लग रही है, जो उन्होंने मेट गाला समारोह में पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed