फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shekhar Ravjiani Birthday: Know About famous Singer Career and life Story

Shekhar Ravjiani Birthday: रियलिटी शो के मंच से शुरू किया सफर, विशाल ददलानी के साथ जुड़कर छुआ सफलता का शिखर

Fri, 29 Nov 2024 09:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 29 Nov 2024 09:10 AM IST
सार

Shekhar Ravjiani Birthday: बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी आज 29 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन
Shekhar Ravjiani Birthday: Know About famous Singer Career and life Story
शेखर रवजियानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखर रवजियानी का जन्म 29 नवंबर 1978 को गुजरात के कच्छ में हुआ। वे इंडस्ट्री के मशूहर गायक और कंपोजर है। वे बेहद काबिल हैं, लेकिन जब शेखर के नाम के साथ विशाल जुड़ जाता है तो दोनों का ओहदा बढ़ जाता है। विशाल के बिना शेखर का नाम अधूरा सा लगता है। 'विशाल शेखर' की ये जोड़ी कैसे बनी और शेखर इंडस्ट्री में कैसे आए? आइए जानें...

विज्ञापन

Shekhar Ravjiani Birthday: Know About famous Singer Career and life Story
शेखर रवजियानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@shekharravjiani

पिता ने समझा बेटे का हुनर
शेखर रवजियानी को बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी रही। उनके पिता ने भी बेटे के इस शौक को समझा। पिता का साथ मिला तो शेखर को अवसर भी मिलते गए। शेखर के पिता ने उन्हें उस्ताद नियाज अहमद खान से संगीत की तालीम दिलाई। इसके बाद शेखर को रियलिटी शो सा रे गा मा पा में जाने का मौका मिला। उन्होंने बतौर प्रतिभागी इस शो में हिस्सा लिया। और यहीं से उनके करियर की भी शुरुआत हो गई। शेखर बेहद हुनरमंद हैं। लेकिन, जब वे विशाल ददलानी के साथ जुड़े तब उन्हें असली पहचान मिली। आज भी लोग विशाल शेखर को एक साथ देखना सुनना पसंद करते हैं। दोनों का नाम एक के बिना अधूरा-अधूरा सा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shekhar Ravjiani Birthday: Know About famous Singer Career and life Story
विशाल शेखर - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्षों पुराना है दोनों का रिश्ता
ऐसा नहीं है कि शेखर और विशाल की मुलाकात इंडस्ट्री में आने के बाद हुई हो, बल्कि दोनों बचपन के दोस्त थे। इसी वजह से दोनों ने सहजता से एक-दूसरे के साथ काम किया। साल 1997 में शेखर को फिल्म 'प्यार में कभी भी' में गाने के लिए बुलाया गया था। रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचने के बाद पता चला कि विशाल को भी फिल्म में गाने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद दोनों ने साथ में गाना गाया। यहीं से विशाल शेखर की जोड़ी हिट हो गई। तब से आज तक यह जोड़ी साथ है।

विज्ञापन

Shekhar Ravjiani Birthday: Know About famous Singer Career and life Story
शेखर रवजियानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@shekharravjiani

सगे भाइयों की तरह रहते हैं विशाल शेखर

खूब हिट हैं इनके गाने
विशाल शेखर के बीच बहुत मजबूत रिश्ता है। दोनों गायक सगे भाइयों की तरह रहते हैं और अपने बीच गलतफहमियों की कोई गुंजाइश ही नहीं छोड़ते। इनकी जोड़ी ने कई हिट गाने दिए हैं। इनमें से 'एक अजनबी', 'डर्टी पिक्चर', 'बैंग-बैंग', 'गिप्पी', 'जिंदा', 'रा-वन', 'शादी के लड्डू', 'शब्द', 'स्लाम-नमस्ते', 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर',  'टशन', 'तीसमारखां', 'हैट्रिक', 'कर्म', और 'नॉक आउट', जैसे गाने आज भी खूब हिट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed