फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehzada Kartik Aaryan talks about Salman khan Said Warned me for the Difficult Step of Character Dheela 2.0

Kartik Aaryan: कार्तिक को सलमान खान से मिली थी इस बात पर चेतावनी, शहजादा की रिलीज से पहले एक्टर ने किया खुलासा

Wed, 15 Feb 2023 11:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 15 Feb 2023 11:50 PM IST
सार

शहजादा अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की तेलुगु फिल्म अला वैकुंठप्रेमलू की आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने शाहरुख खान स्टारर पठान के सम्मान में इसे 17 फरवरी तक के लिए टाल दिया था।

विज्ञापन
Shehzada Kartik Aaryan talks about Salman khan Said Warned me for the Difficult Step of Character Dheela 2.0
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक आर्यन की शहजादा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यही वजह है कि अभिनेता अपनी इस फिल्म इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। कार्तिक के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं, क्योंकि वह पहली बार कॉमेडी के साथ एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म का गाना कैरेक्टर ढीला है 2.0 लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इस गाने को लेकर कार्तिक आर्यन ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। दरअसल, गाने को लेकर कार्तिक को सलमान की तरफ से वॉर्निंग भी मिल चुकी है।

विज्ञापन

Sonu Sood: जोधा अकबर के 15 साल पूरे होने पर सोनू सूद ने मां को किया याद, बोले- नहीं देख पाईं मेरी फिल्म

विज्ञापन

Shehzada Kartik Aaryan talks about Salman khan Said Warned me for the Difficult Step of Character Dheela 2.0
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बात करते हुए कार्तिक ने बताया, "यह एक बहुत बड़ा गाना है और मेरे और पूरी टीम के लिए उनकी शुभकामनाएं मिलना एक बड़ी बात है। उन्होंने वास्तव में इस गाने के साथ हमारा समर्थन किया जोकि बहुत बड़ी चीज है। अब इस गाने को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है जिससे हम बहुत खुश हैं। इस बातचीत में आगे उन्होंने सलमान खान के समर्थन के लिए आभार जताया। साथ ही, उन्होंने हंसते हुए बताया कि सलमान खान ने गाने में उनके स्टेप्स देखकर उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि इस स्टेप के बाद उन्हें बहुत दर्द होने वाला है। 
Pathaan Box Office Collection: पठान को प्यार 500 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर कायम शाहरुख का स्टारडम

विज्ञापन

Shehzada Kartik Aaryan talks about Salman khan Said Warned me for the Difficult Step of Character Dheela 2.0
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कार्तिक आर्यन के गाने कैरेक्टर ढीला को सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में कार्तिक आर्यन और रोहित धवन को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। कार्तिक ने भी उनके पोस्ट पर खास अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, ''सबका भाई सबकी जान...शहजादा का स्वैग के स्वागत करने के लिए शुक्रिया इस प्यार और समर्थन के लिए आभार।'' शहजादा अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की तेलुगु फिल्म अला वैकुंठप्रेमलू की आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने शाहरुख खान स्टारर पठान के सम्मान में इसे 17 फरवरी तक के लिए टाल दिया था।
Filmy Wrap: विराट कोहली से ज्यादा मशहूर हुए स्टैन और बॉडी दिखाने पर टाइगर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed