Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने अजान सुनकर बीच में रोका अपना गाना, वीडियो देख जमकर तारीफ कर रहे फैंस
शहनाज गिल एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मंच पर गाना गा रही थीं। अचानक अजान की आवाज सुनकर वह बीच में रुक गईं। अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री के फैंस उनसे बेहद प्यार करते हैं। शहनाज आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं, जिसे देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं और हर तरफ उनकी तारीफ होती है। एक बार फिर अभिनेत्री ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसे लेकर वह सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मंच पर वह गाना गा रही थीं। अचानक अजान की आवाज सुनकर वह बीच में रुक गईं। अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि शहनाज गिल मंच पर डिजिटल पर्सनैलिटी ऑफ ईयर का अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। इस दौरान सिद्धार्थ कन्नन ने उन्हें गाना गाने के लिए कहा। जैसे ही शहनाज ने गाना शुरू किया तो उन्हें अजान की आवाज सुनाई दी। इस दौरान उन्होंने अपना गाना रोक दिया और अजान के आदर में सिर झुका लिया। जब अजान पूरी हुई तो उन्होंने अपना गाना पूरा किया।
Shehnaaz Gill waited before performing inspite of being insisted at the Lokmat Digital Creator Awards 2023 when she heard the sound of #Azaan.
— Akassh Ashok Gupta (@peepoye_) February 23, 2023
her being respectful is a great example of how we all can respect each others beliefs & live harmoniously in this beautiful country! 👏 pic.twitter.com/TQ6CJYsfWo
Ranbir kapoor: आलिया की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से रणबीर कपूर नाराज, एक्शन लेने की तैयारी में अभिनेता!
अब सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और शहनाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आपका बहुत शुक्रिया कि आप अजान की नमाज के दौरान गाने गाते हुए रुक गईं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'शहनाज मेरे पास एक ही दिल है। तुम कितनी बार इसे जीतोगी। एक ने लिखा, 'शहनाज आप सबसे बेहतरीन अदाकारा, गायिका और प्यारी लड़की हैं।
Celebs: जब इन स्टार्स को पसंद नहीं आई फैंस के साथ बदतमीजी, लगा दी थी अपने बॉडीगार्ड की क्लास
बता दें कि शहनाज ने डिजिटल पर्सनैलिटी ऑफ ईयर का खिताब अपने नाम किया है। इस इवेंट में वह बहुत हॉट लुक में नजर आईं। उन्होंने वन ऑफ शोल्डर ब्लैक एंड वाइट व्हाइट गाउन पहना हुआ था और अपने बालों को बांध रखा था। शहनाज गिल के अलावा इस फंक्शन में आशीष विद्यार्थी, एमसी स्टैन और मुनव्वर फारूकी जैसे कई सितारे शामिल हुए थे।
Holidays in Bollywood: मानवाधिकार आयोग पहुंचा फिल्म इंडस्ट्री में छुट्टी का मामला, जारी किए ये अहम निर्देश