फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill rides an ice cream cycle photo clicked with the children folk dance watch video

Shehnaaz Gill: पंजाब की सड़कों पर शहनाज गिल ने चलाई आइसक्रीम साइकिल, लोगों संग किया गिद्दा, देखें ये मजेदार वीडियो

Thu, 21 Apr 2022 12:36 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 21 Apr 2022 12:36 AM IST
सार

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने गांव की सड़कों पर मस्ती करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Shehnaaz Gill rides an ice cream cycle photo clicked with the children folk dance watch video
shehnaaz gill - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज की वजह से फैंस की चहेती हैं। फैंस शहनाज की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं तो वहीं शहनाज भी लोगों के साथ कनेक्ट होने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। कुछ समय पहले शहनाज गिल अपने गांव गई थीं, जहां से अभिनेत्री ने कई मजेदार तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे। इनमें वह अपने गांव वालों के साथ मस्ती करती दिखी थीं। वहीं, अब शहनाज ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने गांव की सैर करवाई है।

विज्ञापन


पंजाब की सड़कों पर शहनाज की मस्ती
दरअसल, शहनाज ने ये वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में शहनाज अपने गांव के लोगों के बीच नजर आ रही हैं। वह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबके साथ सेल्फी लेती हैं। इसके बाद शहनाज पंजाब की सड़कों पर आइसक्रीम की साइकिल तक चलाती हैं और फिर काफी सारे बच्चों को आइसक्रीम खिलाती हैं। पंजाब की सड़कों पर शहनाज की मस्ती यहीं खत्म नहीं होती।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों संग किया गिद्दा
वीडियो में शहनाज गिल बच्चों को आइसक्रीम देने के बाद लड़कियों के साथ सड़कों पर साइकिल भी चलाती हैं। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि शहनाज ने काफी समय बाद साइकिल चलाई है। वहीं, आखिर में वह कुछ लोगों के साथ गिद्दा भी करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई शहनाज के इस अंदाज की तारीफ कर रहा है। 

बता दें कि शहनाज गिल को आखिरी बार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में स्पॉट किया गया था। यहां पर शहनाज पंजाबी कुड़ी बनकर पहुंची थीं। सिल्वर कलर के सलवार सूट में शहनाज काफी सुंदर लगी थीं। पार्टी से शहनाज और शाहरुख खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। तस्वीरों में शहनाज और शाहरुख खान गले मिलते और बात करते दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed