Shehnaaz Gill: 'मेरी बच्ची मिल गई', शहनाज से गले मिलकर रोई पाकिस्तानी फैन, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार
शहनाज गिल के नए वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शहनाज अपनी पाकिस्तानी फैन से भी मिलीं। अभिनेत्री को देखकर महिला रोती दिखीं।
विस्तार
इस साल फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 का अयोजन दुबई में हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए। इस इवेंट में शहनाज गिल भी पहुंचीं, जिन्हें भी इस अवॉर्ड नाइट में सम्मानित किया गया। शहनाज ने अपना अवॉर्ड सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया। इस अवॉर्ड नाइट से शहनाज गिल के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपने फैंस से मिलती नजर आईं। लेकिन अभिनेत्री के नए वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शहनाज यहां पर अपनी पाकिस्तानी फैन से भी मिलीं। अभिनेत्री को देखकर महिला रोती दिखीं।
शहनाज गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री एक महिला से गले मिलती दिख रही हैं। वहीं, महिला को देखकर शहनाज भी भावुक हो जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज अपनी फैन को संभालती हुई दिख रही हैं। वह पहले महिला को शांत करवाती हैं और फिर उन्हें गले लगाती हैं। इस दौरान शहनाज की आंखें भी नम होती दिख रही हैं। वीडियो में महिला कहती दिख रही हैं, 'मुझे मेरी बच्ची मिल गई।'
शहनाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'सरहदों के पार उसे जो प्यार मिलता है वह अवास्तविक है। हम सभी उसे हमारे परिवार का हिस्सा मानते हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हर कोई शहनाज को प्यार करता है।' इनके अलावा और भी फैंस ने शहनाज की तारीफ की है।
View this post on Instagram
बता दें कि अवॉर्ड नाइट में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को याद करती दिखी थीं। अभिनेत्री ने सिद्धार्थ के लिए कहा था, 'तू मेरा है और मेरा ही रहेगा, ठीक है।' शहनाज ने अपनी सक्सेस का क्रेडिट सिद्धार्थ को दिया। अवॉर्ड लेने के बाद अपनी स्पीच में शहनाज ने कहा, 'मैं ये अवॉर्ड अपनी फैमिली, अपनी फ्रैंड्स और अपनी टीम को बिल्कुल भी डेडिकेट नहीं करूंगी, क्योंकि ये मेरी मेहनत है। और तू मेरा है और मेरा ही रहेगा... ठीक है।'