{"_id":"601947ca26dd2728101d3dc1","slug":"shawn-johnson-tests-positive-for-covid-19-during-pregnancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी जिम्नास्ट शान जॉनसन की प्रेग्नेंसी के दौरान कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बोलीं- मैं नर्वस हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेरिकी जिम्नास्ट शान जॉनसन की प्रेग्नेंसी के दौरान कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बोलीं- मैं नर्वस हूं
Tue, 02 Feb 2021 06:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Shawn Johnson
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन जिम्नास्ट शान जॉनसन ने साल 2008 में ओलम्पिक बैलेंस बीम गोल्ड मेडल जीता था। शान एक बच्चे की मां हैं और जल्द ही वो दोबारा मां बनने वाली हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को एक ऐसी जानकारी दी है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। शॉन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी के जरिए बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात को सुनकर शान के फैंस परेशान हो गए और लोगों ने उन्हें मैसेज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि, 'मैं अपने परिवार की हेल्थ को लेकर काफी परेशान हूं क्योंकि मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।' शान ने कोरोना वायरस के लक्षणों को भी अपने फैंस के साथ शेयर किया और बताया कि, 'अब तक कोरोना के लक्षण में खांसी, गले में खराश और सिरदर्द होता था लेकिन मुझे थकान का अनुभव भी हुआ। हो सकता है कि मुझे ये प्रेग्नेंसी के कारण हुआ हो।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं नहीं चाहती थी कि मुझपर कोई दया दिखाए लेकिन मैं बस बताना चाहती थी कि सभी लोग अपना देखभाल करे और अपने हाथों को अच्छे से धोए। साथ ही ज्यादा ये ज्यादा पानी पिए।' वो आगे कहती हैं,'कोरोना महामारी को लेकर शान इसलिए भी परेशान हैं क्योंकि उन्हें अस्थमा है और उनके लिए ये बहुत सीरियस बात है।' बता दें कि शान ने जिम्नास्ट से सन्यास ले लिया है और उनकी 14 महीने की बेटी है। जिसका नाम ड्रू है। दो हफ्ते पहले शान के पति और पूर्व एनएफएल प्लेयर एन्ड्रू ईस्ट की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन