{"_id":"801a51fc-e881-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shatrughan-sinha-aamir-khan-donate-money-to-uttarakhand-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड त्रासदीः आगे आए आमिर, शत्रुघन और जावेद ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उत्तराखंड त्रासदीः आगे आए आमिर, शत्रुघन और जावेद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अब बॉलीवुड आगे आया है। इस नेक काम की अगुवाई अभिनेता आमिर खान ने की है। आमिर ने उत्तराखंड पीड़ितों के लिए 25 लाख रूपए दान दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई तबाही के बाद अभी तक बॉलीवुड मदद करने के नाम पर खामोश था। किसी भी बॉलीवुड कलाकार ने उत्तराखंड की मदद के लिए कोई आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की थी।
विज्ञापन
अब यह सन्नाटा टूट गया है। इसकी पहल आमिर खान की तरफ से हुई है। आमिर खान ने पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रूपए दान देने की बात कही है।
इसी तरह राज्यसभा के सासंद जावेद अख्तर और लोकसभा सांसद शत्रुघन सिन्हा भी मदद के लिए आगे आए हैं। इन्होंने 50-50 लाख की राशि उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों को देने की घोषणा की है।
विज्ञापन