फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shatrughan, Jaya prada, lalu and amar singh team up for a film

लालू, शत्रुघ्न, अमर सिंह और जयाप्रदा एक ही फिल्म में

Mon, 18 Mar 2013 02:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Mar 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
shatrughan, Jaya prada, lalu and amar singh team up for a film

राजनीतिक रूप से अलग-अलग पार्टियों से वास्ता रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा, अमर सिंह, जया प्रदा और लालू प्रसाद यादव एक ही फिल्म में नजर आएंगे। इस भोजपुरी फिल्म का प्रदर्शन पूरे भारत में मई के महीने में होगा।

विज्ञापन


तेलुगू फिल्म 'मात्रुदेवोभव' की भोजपुरी रीमेक 'मातृ देवो भव' में शत्रुघ्न सिन्हा, जयप्रदा, मनोज तिवारी के साथ दर्शकों को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह की भी अदाकारी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


इस फिल्म के मुख्य नायक मनोज तिवारी ने बताया कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हो चुकी है। हमने अलग-अलग जगहों पर इस फिल्म की शूटिंग की है। यह फिल्म मई के महीने में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायक के रूप मनोज तिवारी के साथ जया प्रदा इस फिल्म की नायिका हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस फिल्म में तीसरा महत्वपूर्ण चरित्र निभाया हैं। उनके हिस्से अच्छे संवाद आए हैं।

दिनकर कपूर द्वारा निर्देशित 'मातृ देवो भव' में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उद्योगपति और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह वकील की भूमिका में नजर आएंगे।


लालू इससे पूर्व सुनील शेट्टी की फिल्म ‘पद्मश्री लालू प्रसाद यादव’ में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। अमर सिंह भी जया प्रदा के साथ एक बंगाली फिल्म कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed