फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sharmila tagore files complaint to claim royal property of nawab of bhopal

भोपाल के शाही परिवार की संपत्ति पर शर्मिला टैगोर का दावा, भिजवाया नोटिस

Thu, 10 Aug 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 10 Aug 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
sharmila tagore files complaint to claim royal property of nawab of bhopal
शर्मिला टौगोर
शर्मिला टैगोर ने भोपाल के शाही पटौदी खानदान की अवासीय संपत्ति पर अपना दावा ठोका है। शर्मिला टैगोर की शिकायत पर जिला प्रशासन ने करोड़ों की इस संपत्ति का लाभ उठा रहे लोगों को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाही परिवार की अवासीय संपत्ति कोह-ए-फिजा पर अपना दावा किया है जिसके बाद उस संपत्ति पर रह रहे लोगों को नेटिस जारी किया गया है। क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी और अभिनेता सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने दावा किया कि कोह-ए-फिजा पर स्थित संपत्ति दार-उस-सलम पर उनका मालिकाना हक है। 
विज्ञापन


पढ़ें- VIDEO: पार्टी में सैफ के बेटे के पीछे आईं मलाइका, ‌चिल्लाईं- 'इब्राहिम इब्राहिम' और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


 नवाब पटौदी भोपाल के शाही खानदान के राजकुमार थे। वह भोपाल के आखिरी नवाब हामिदुल्लाह खान के पोते थे। लिहाजा ऐसे मे नवाब पटौदी इस संपत्ति के कानूनी दावेदार हैं। इसीलिए शर्मिला टैगोर ने शिकायत की है कि उनकी संपत्ति पर से अवैध कब्जा हटवाया जाए। कब्जाधारियों को नोटिस भेजा जा चुका है। हालांकि भेजे गए नोटिस का प्रशासन को अभी तक कोई जबाव नहीं मिला है।

ताला तोड़कर घुस आए थे आजम

sharmila tagore files complaint to claim royal property of nawab of bhopal
शर्मिला टैगोर
​पटौदी खानदान की जमीन पर आजम खान और नवाब खान रह रहे हैं। इन्हेंं घर खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। 

आपको बता दें कि शर्मिला ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि दोनों खान आरोपी उनकी संपत्ति में ताला तोड़कर घुस आए और उनके घर से कीमती एंटीक सामान भी चुरा लिए हैं। साथ ही वहां गुंडों को बुलाकर तोड़फोड़ भी की। 

पढ़ें-  'गेम ऑफ थ्रोन्स' में जबरदस्त बोल्ड सीन दे रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, लेती है इतनी मोटी फीस

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि दार-उर-सलाम में पहले मुख्य न्यायाधीश सलामुद्दीन खान रहते थे। अब यह संपत्ति उनकी पोती माहिरा सलामुद्दीन के पति आजम खान के कब्जे में है। वहीं आजम का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed