फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Juhi Chawla Exclusive Interview Shared Memories Of Rishi Kapoor Paresh Rawal During Sharmaji Namkeen Shooting

Exclusive: जब बीच शूटिंग में विदा हो गए ऋषि कपूर तो परेश रावल ने कैसे निभाया उनका किरदार? जूही चावला ने सुनाई पूरी कहानी

Wed, 06 Apr 2022 10:28 AM IST
Vartika Tolani वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla Exclusive Interview Shared Memories Of Rishi Kapoor Paresh Rawal During Sharmaji Namkeen Shooting
शर्माजी नमकीन - फोटो : अमर उजाला

किसी भी फिल्म की कहानी अक्सर उस वक्त अटक जाती है, जब उस फिल्म की टीम का कोई भी साथी मुश्किल में पड़ जाए। कुछ ऐसे ही हालात से फिल्म 'शर्माजी नमकीन' भी दो-चार हुई। दरअसल, कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान 30 अप्रैल 2020 को फिल्म के लीड कलाकार दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर उर्फ चिंटू जी इस दुनिया को अलविदा कह गए। महामारी की वजह से कैद पूरे देश के लिए ऋषि कपूर का जाना किसी झटके से कम नहीं था, लेकिन सबसे बड़ा सदमा फिल्म की टीम को लगा। एक बार को तो लगा कि यह फिल्म अब अटक ही जाएगी, लेकिन फिल्म के निर्देशक हितेश भाटिया ने ऋषि कपूर की इस आखिरी फिल्म को हर हाल में पूरा करने का फैसला लिया। पहले बात प्रोस्थेटिक तकनीक की हुई, फिर वीएफएक्स तकनीक का जिक्र हुआ, लेकिन आखिर में अभिनेता परेश रावल को 'शर्माजी नमकीन' के बचे हुए दृश्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई। फिल्म की टीम को उनका लीड कलाकार नए रूप में मिल गया था, लेकिन असल मुश्किल का सामना वीणा मनचंदा का किरदार निभा रहीं जूही चावला ने किया। उनके लिए पहले ऋषि कपूर और फिर परेश रावल के साथ शूटिंग करना आसान नहीं था। अमर उजाला ने जूही चावला ने इस मसले पर बात की तो पूरी कहानी सुनाते-सुनाते वह खुद भावुक हो गईं...

विज्ञापन

1992 से लेकर अब तक आपने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया। 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग के दौरान उनका इस दुनिया को यूं अलविदा कहना और फिर अभिनेता परेश रावल के साथ ऋषि कपूर के अधूरे दृश्यों को फिल्माने का आपका अनुभव कैसा रहा?

चिंटू जी से जलन होती थी - जूही चावला
हंसते-हंसते दिल को छू लेनी वाली फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की स्क्रिप्ट पढ़ने के तुरंत बाद ही हमने इसके लिए हां कह दिया था। मजेदार ट्विस्ट के बाद खट्टी-मीठी जिंदगी को दर्शाने वाली इस फिल्म की कहानी सुनकर ही मजा आ गया था। जब इस बात की जानकारी मिली कि इस फिल्म में चिंटू जी (ऋषि कपूर) शर्माजी का किरदार निभाने वाले हैं तो उत्साह और बढ़ गया। हालांकि, बतौर अभिनेता चिंटू जी से जलन भी होने लगी थी, क्योंकि उन्हें फिल्म में अपने जैसा ही खट्टा-मीठा किरदार मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक फोन आया कि चिंटू जी...
जब शूटिंग शुरू हुई, तब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया और वह इलाज के लिए चले गए। हम सब उनका इंतजार कर रहे थे। एक साल बाद जब चिंटू जी ठीक होकर भारत लौटे, तब हमने फिर से शूटिंग शुरू की। दिल्ली में आठ दिन की शूटिंग के बाद मैं ब्रेक लेकर मुंबई आ गई। लेकिन अचानक सेट से फोन आया कि चिंटू जी को ठीक नहीं लग रहा है, इसलिए अभी कुछ दिन के लिए शूटिंग को पोस्टपोन किया जा रहा है।

विज्ञापन

चिंटू जी नहीं रहे...
उस समय देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे। सरकार ने महामारी की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगा दिया था। कुछ समय तक तो हम इसी उम्मीद में बैठे थे कि जल्द ही पाबंदियां हटेंगी, चिंटू जी सेट पर लौटेंगे और हम शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। और कुछ समय बाद कॉल आया कि.....कि चिंटू जी नहीं रहे.....बहुत धक्का लगा। कुछ समय पहले तक तो हम उनके साथ शूट कर रहे थे। उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस को लाइव देख रहे थे। ...और अचानक से वह हम सबको अकेला छोड़कर चले गए।

Juhi Chawla Exclusive Interview Shared Memories Of Rishi Kapoor Paresh Rawal During Sharmaji Namkeen Shooting
शर्माजी नमकीन - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल: जब ऋषि कपूर के निधन की खबर सामने आई, तब कहीं-न-कहीं आप लोगों को इस बात की चिंता भी होगी कि अब इस फिल्म का क्या होगा? फिल्म की शुरुआत में रणबीर कपूर बताते हैं कि फिल्म को पूरा करने के लिए यह कोशिश भी की गई कि रणबीर खुद मेकअप करके ऋषि कपूर का किरदार निभाएं, लेकिन वह काम नहीं आया। वीएफएक्स का कमाल भी नहीं चल पाया। फिर यह विचार कैसे आया कि इसमें अभिनेता परेश रावल को कास्ट किया जाए और शर्माजी के किरदार में कहीं ऋषि कपूर तो कहीं परेश रावल को दिखाया जाए?

चिंटू जी के जाने के बाद फिल्म निर्माताओं के सामने थीं ये चुनौतियां
चिंटू जी के जाने के कुछ समय बाद फिल्म 'शर्माजी नमकीन' के निर्माता रितेश सिधवानी का फोन आया। उन्होंने कहा कि 'यह चिंटू जी की आखिरी फिल्म है और तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने इसकी शूटिंग की। इसलिए हम उनके काम को पर्दे पर जरूर दिखाएंगे।' उनकी यह बात सुनकर मैं हैरान रह गई, क्योंकि इस फिल्म के लिए चिंटू जी ने सीक्वेंस-वाइज शूट नहीं किया था। बल्कि बीच-बीच के सीन ही शूट किए गए थे।

हॉलीवुड से मिली मदद...
फिर हॉलीवुड की एक फिल्म से हमें आइडिया मिला। दरअसल, हॉलीवुड की एक फिल्म है, जिसकी शूटिंग के दौरान उनके लीड एक्टर की मृत्यु हो गई थी। अभिनेता के निधन के बाद दूसरे अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। वहां उस फिल्म को खूब पसंद भी किया गया था। इसलिए हमने सोचा कि एक बार हम भी ऐसा एक्सपेरिमेंट करके देखते हैं।

ऋषि कपूर के निधन के बाद ऐसा था शूटिंग का पहला दिन..
चिंटू जी के जाने के बाद सेट पर पहला दिन बहुत अजीब था। ऐसा लग रहा था कि कुछ दिन पहले मैं चिंटू जी के साथ शूटिंग कर रही थी। अब उनकी जगह परेश रावल के साथ उसी किरदार को जीवंत करने जा रही हूं। "जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर....कोई समझा नहीं कोई जाना नहीं..."

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed