{"_id":"65c11d6fa7ddb4749f014539","slug":"shark-tank-india-controversy-kashmir-bat-makers-sue-sony-entertainment-tv-over-false-claims-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shark Tank India: CBMAK ने सोनी को भेजा नोटिस, झूठे दावों के लिए मांगा 100 करोड़ रुपये मुआवजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shark Tank India: CBMAK ने सोनी को भेजा नोटिस, झूठे दावों के लिए मांगा 100 करोड़ रुपये मुआवजा
Mon, 05 Feb 2024 11:11 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:11 PM IST
सार
शार्क टैंक इंडिया पर 30 जनवरी 2024 को प्रसारित हुए शो में हमाद और साद ने अपनी कंपनी ट्रैंबू को कश्मीर विलो बैट बनाने में इकलौता ब्रांड बताया था। इसे क्रिकेट बैट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर ने झूठा करार दिया है।
विज्ञापन
शार्क टैंक इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कश्मीर की क्रिकेट बैट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीबीएमएके) ने सोनी एंटरटेनमेंट टीवी और ट्रैंबू स्पोर्ट्स को कानूनी नोटिस भेजा है। सोनी टीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' में कश्मीर से आए हमाद और साद ने अपनी कंपनी ट्रैंबू को कश्मीर विलो बैट बनाने में खुद को इकलौता ब्रांड बताया था। सीबीएमएके ने इस दावे को झूठा बताया है। इस पर आपत्ति उठाते हुए एसोसिएशन ने कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
15 दिन के भीतर मांगे मांफी
शार्क टैंक इंडिया पर 30 जनवरी 2024 को प्रसारित हुए शो में हमाद और साद ने अपनी कंपनी ट्रैंबू को कश्मीर विलो बैट बनाने में इकलौता ब्रांड बताया था। इसे क्रिकेट बैट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर ने झूठा करार दिया है। एसोसिएशन ने सोनी टीवी को नोटिस भेजते हुए 15 दिन के अंदर माफी मांगने को कहना है। साथ ही अब तक हुए नुकसान का मुआवजा भी मांगा है।
विज्ञापन
Malvi Malhotra: साउथ एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा का विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का आरोप, काम के बदले नहीं दिए पैसे
विज्ञापन
एसोसिएशन के सदस्यों का हुआ नुकसान
नोटिस जारी कर एसोसिएशन ने कहा, 'अगर चैनल ने समय सीमा के अंदर माफी नहीं मांगी तो उसे 100 करोड़ रुपये का मुआवजा देना होगा। नोटिस में एसोसिएशन ने कहा है कि 'शार्क टैंक इंडिया' में किए झूठे दावों से क्रिकेट बैट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सदस्यों को नुकसान हुआ है। इससे उनकी बिक्री पर असर पड़ा है और इंडस्ट्री में नाम खराब हुआ है। शो में दी गई गलत जानकारी ने लोगों को गुमराह किया है।
Lahore 1947: राजकुमार संतोषी की 'लाहौर 1947' के लिए सनी देओल-आमिर खान आए साथ, निर्माता ने बताया ड्रीम टीम
सोनी ने नहीं दी प्रतिक्रिया
CBMAK ने दावा किया है कि शो में किए गए दावों के चलते इंडस्ट्री से जुड़े करीब 15,000 से ज्यादा लोगों और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े एक लाख कर्मियों को नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले में सोनी टेलिविजन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Animal: जावेद अख्तर और किरण राव के बाद सुतापा सिकदर ने खोला 'एनिमल' के खिलाफ मोर्चा, फिल्म को लेकर कही ये बात